Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काग्रेसियों ने गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर जताया विरोध

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jun 2022 06:55 PM (IST)

    राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    काग्रेसियों ने गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर जताया विरोध

    काग्रेसियों ने गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर जताया विरोध

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर : अग्निपथ योजना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक स्तर पर सोमवार को गांधीवादी तरीके से सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह किया। मोदी सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से इसे वापस लेने की मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आने वाले में समय में अग्निपथ योजना के तहत सैनिक ट्रेनिंग लेकर उद्योगपतियों के लिए काम करेंगे। यह योजना जनहित और राष्ट्रहित में ठीक नहीं है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि युवाओं के भविष्य और देश की सैन्य व्यवस्था के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक युवाओं के साथ खड़ी है। पूर्व अध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं को व्यवसायिक घरानों का चौकीदार बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। सरकारी नौकरी की जो गारंटी लोगों को मिलती थी, उसे भी छीन लिया है। इसे लेकर कांग्रेस बड़े स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लाल सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, बटुक नारायण मिश्र, माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता आदि थे। जखनियां: विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष देव नारायण सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध सिंह को सौंपा। कहा कि यह कानून नौजवान सैनिकों के साथ विश्वासघात है। इस योजना में सेवाकाल कम करने के साथ ही पेंशन समाप्त कर दिया गया है। जयराम सिंह, जिला सचिव बृजेश गौतम, जावेद आलम, सर्वानंद चौबे, अच्छे लाल कनौजिया, राजेंद्र पांडे आदि थे। सैदपुर : अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता से मिलकर राज्यपाल को प्रेषित पत्रक सौंपा। जिला महासचिव राघवेंद्र कुमार ने कहा कि इस योजना से युवाओं का मनोबल गिरा है। इस योजना को सरकार वापस ले। सभासद आलोक यादव, सतीशचंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, मुसाफिर बिंद, आलोक कुमार पांडेय आदि थे। मुहम्मदाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय स्थित शहीद पार्क परिसर में सत्याग्रह कर अग्निवीर योजना को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने शहीद पार्क से नारेबाजी करते उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार को सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार दूबे, वीरेंद्र राय, सीताराम राय, इरफान खां, जफरूल्लाह अंसारी आदि थे।