विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टूटी पाइप की नहीं हुई मरम्मत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 09:02 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:03 AM (IST)

जासं शादियाबाद (गाजीपुर) स्थानीय कस्बा स्थित जल निगम पर कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती न होने से आए दिन ग्रामीणों को ...और पढ़ें

टूटी पाइप की नहीं हुई मरम्मत
टूटी पाइप की नहीं हुई मरम्मत

जासं, शादियाबाद (गाजीपुर) : स्थानीय कस्बा स्थित जल निगम पर कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती न होने से आए दिन ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक दर्जन गांव में यहां से पानी की सप्लाई तो की जाती है, लेकिन दशकों पूर्व बिछाई गई पाइप लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थिति तो यह है कि एक माह से टैक्सी स्टैंड के पास टूटी पाइप की आज तक मरम्मत ही नहीं हो सकी। दर्जनों गांवों में पीने योग्य पानी की सप्लाई करने के लिए कस्बा में जल निगम की टंकी तो स्थापित करा दी गई, लेकिन देखरेख के अभाव में स्थिति जस की तस बनी हुई है। आए दिन कही न कही पाइप लाइन टूटने के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहां तैनात कर्मचारी निरहु राम ने बताया कि पहले यहां पर छह कर्मचारी तैनात थे। धीरे-धीरे लोग सेवानिवृत्त होते गए। नई नियुक्ति अब तक नहीं हुई। अब अकेले सारा काम मुझे करना पड़ता है। जिस कारण आए दिन समस्या उत्पन्न होती रहती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।