Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा के इस कद्दावर नेता के बूथ पर 'कमल' ने दी 'साइकिल' को मात, यहां 13 में से नौ बूथों पर आगे रही BJP; अब हर ओर हो रही चर्चा

    लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक पंडितों और आम नागरिकों में बूथ के आंकड़ों की समीक्षा और चर्चा का दौर जारी है। यूं तो गाजीपुर लोकसभा सीट पर सपा ने शानदार जीत दर्ज की। यहां साइकिल की तेज रफ्तार के आगे कोई टिक नहीं सका लेकिन कुछ बूथ ऐसे भी रहे जहां सपा के दिग्गज नेता के रहते हुए भी साइकिल वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद...

    By Abhishek Srivastava Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 11 Jun 2024 07:20 PM (IST)
    Hero Image
    सपा के इस कद्दावर नेता के बूथ पर 'कमल' ने दी 'साइकिल' को मात

    संवाद सूत्र, जमानियां (गाजीपुर)। लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को जीत दिला कर सपा के कद्दावर नेता विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अपनी राजनीतिक क्षमता को पुनः साबित तो कर दिया, लेकिन उन्हें अपने ही सेवराई गांव के बूथ पर हार का मुंह देखना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें अपने ही बूथ संख्या 402 पर सपा को 150 व भाजपा को 156 मत मिले हैं। हालांकि छह वोट से ही भाजपा आगे है। जबकि कुल 13 बूथों में 9 पर भाजपा व महज 4 बूथों पर सपा आगे रही। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

    लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक पंडितों और आम नागरिकों में बूथ के आंकड़ों की समीक्षा और चर्चा का दौर जारी है। यूं तो गाजीपुर लोकसभा सीट पर सपा ने शानदार जीत दर्ज की। यहां साइकिल की तेज रफ्तार के आगे कोई टिक नहीं सका, लेकिन कुछ बूथ ऐसे भी रहे जहां सपा के दिग्गज नेता के रहते हुए भी साइकिल वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

    ऐसे ही कुछ बूथ सपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के गांव सेवराई में रहे, जहां कमल की खुशबू के आगे मतदाताओं ने साइकिल को नकार दिया। यहां के 13 बूथों में नौ पर भाजपा और चार पर सपा आगे रही।

    सेवराई गांव के बूथ की स्थिति

    बूथ संख्या  भाजपा  सपा
    397  111  113
    398  221 181
    399 458 207
    400  287 113
    401 154 115
    402 156 150
    403 173 148
    404 157 106
    405  162 137
    406  123 336
    407  157 229
    408 67 199