विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: हिंदू युवती को जबरन निकाह के लिए ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Published: Fri, 25 Jul 2025 04:28 PM (IST)

गाजीपुर के दुल्लहपुर में एक हिंदू युवती को जबरन निकाह के लिए अपहरण करने के आरोप में सेराज अहमद नामक ...और पढ़ें

हिंदू युवती को जबरन निकाह के लिए ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार।
हिंदू युवती को जबरन निकाह के लिए ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के एक गांव से एक हिंदू युवती को जबरिया निकाह के लिए चार पहिया वाहन से ले जाने वाले वाले सेराज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वैसे तो पुलिस ने घटना के दिन ही पकड़ लिया था, लेकिन उसे तीन दिन तक रखने के बाद चालान किया

। अभी थाने में सरेआम हिंदू युवती को अपने बेटे से निकाह करने पर पूरी प्रापर्टी देने का लालच देने वाली आरोपित की मां पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है। साथ ही स्कार्पियो से उसके घर पहुंचकर युवती को जबरन लेने वाले अन्य आरोपितों का भी अभी तक पता नहीं चला है।

युवती के घर सेराज आभा कार्ड बनवाने के लिए पहुंचा था तथा नंबर ले लिया। फिर बात करने लगा। तीन दिन पहले आरोपित सेराज ने युवती को फोन किया। फोन रिसीव नहीं करने पर स्कॉर्पियो वाहन से अपने छह साथियों संग उसके घर पहुंच गया। घर से खींचकर युवती को जबरिया निकाह के लिए ले जाने लगा। आसपास भीड़ जुटने पर 112 पुलिस पर शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।

युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण तथा 164 के बयान के लिए भेज दिया। इस मामले में युवती की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सेराज अहमद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया जिसमें अपहरण , शादी के लिए मजबूर करना, लज्जा भंग करने ,अपमानित करने तथा आपराधिक धमकी ,व आपराधिक षड्यंत्र के मामले का मुकदमा पंजीकृत किया है । एसओ के पी सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदू युवतियों को झांसे में लेकर निकाह करने वाला गिरोह दुल्लहपुर क्षेत्र में सक्रिय

दुल्लहपुर : क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के युवकों का गिरोह हिंदू लड़कियों को अपनी जाल में फंसा कर निकाह करने के लिए सक्रिय है। ऐसे कई मामले पूर्व में क्षेत्र में देखने को मिले हैं। पीड़ित हिंदू लड़कियां उनके जाल में फंसने के बाद जब अपनी गलती का एहसास करती हैं और पुलिस से न्याय की गुहार लगाती हैं तो सुनवाई नहीं होती। ऐसे में वह थकहार कर बैठ जाती है।

दो वर्ष पूर्व स्थानीय बाजार निवासी एक ही परिवार के मुस्लिम भाइयों ने दो युवतियों को फंसाकर निकाह कर लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में एक को उसे वन स्टाफ सेंटर में रखा गया। बाद में वह बालिग हुई तो मजबूरी में उसे उसी समुदाय के युवक के साथ जाना पड़ा। यह तो एक बानगी भर है। ऐसे कई प्रकरण क्षेत्र में है।

भाजपा नेता ने दुल्लहपुर पुलिस की एसपी से की शिकायत

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय ने दुल्लहपुर क्षेत्र में मुस्लिम युवकों के हिंदू युवतियों को बहला फुसलाकर निकाह करने के प्रकरण में पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने की शिकायत की। कहा कि स्कार्पियो सवार युवकों ने जबरन हिंदू युवती को घर से खींचकर ले जाने का प्रयास किया।

पुलिस आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से बचती रही है। यहीं कारण है कि दुल्लहपुर क्षेत्र में हिंदू युवतियों से निकाह करने वाला रैकेट काम कर रहा है, लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।थाने में सपा का एक कार्यकर्ता दलाली करता है, जिसकी वजह से मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। भाजपा नेता ने एसपी से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की।