सिगल यूज प्लास्टिक से मुक्त किया छठ घाट
जागरण संवाददाता साहिबाबाद प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप महापौर

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, महापौर आशा शर्मा और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार सुबह हरनंदी छठ घाट को पालीथिन कचरा मुक्त करने के लिए सफाई अभियान चलाया। लोगों को सिगल यूज प्लास्टिक और पालीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया। सिगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन पर प्रतिबंध लग चुका है। ऐसे में नगर निगम लोगों को लगातार पालीथिन इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक कर रहा है। हरनंदी छठ घाट पर पालीथिन का कचरा बड़ी मात्रा जमा हो गया था। हवा चलने पर पालीथिन हरनंदी में जा रही थी। इससे हरनंदी प्रदूषित हो रही थी। कुछ लोग पालीथिन में पूजन सामग्री घाट व हरनंदी में फेंक जाते हैं। हरनंदी घाट को पालीथिन कचरा मुक्त करने के लिए भाजपा नेता व नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की सुबह छह बजे छठ घाट पहुंचे। दो घंटे तक श्रमदान कर एक ट्राली पालीथिन का कचरा साफ किया गया। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पर्यावरण के लिए पालीथिन नुकसान पहुंचाती है। पर्यावरण की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। बाजार जाते समय घर से थैला लेकर जाएं। सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इससे पूर्व महापौर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभियान में पार्षदों ने भी भाग लिया। सभी को सिगल यूज प्लास्टिक अभियान को लेकर स्लोगन लिखा हुई टी-शर्ट दी गई। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, उद्यान प्रभारी डा. अनुज सिंह, निगम के ब्रांड एंबेसडर अतुल राघव आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।