विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में रुकेगी पहली वंदे भारत स्लीपर, वाराणसी जाने वालों को बड़ी राहत; अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:56 PM (IST)

देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव अब गाजियाबाद में भी होगा, जिससे स्थानीय लोगों और आसपास के जिलों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते सांसद अतुल गर्ग। सौ. प्रतिनिधी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते सांसद अतुल गर्ग। सौ. प्रतिनिधी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद में भी होगा। इससे न केवल गाजियाबाद बल्कि आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और गाजियाबाद में ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था करने पर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य ट्रेनों के भी गाजियाबाद में स्टापेज बढ़ाने की मांग की है।

अब लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा

सांसद अतुल गर्ग गाजियाबाद स्टेशन पर अधिक से अधिक ट्रेनाें के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व में केंद्रीय रेल मंत्री और रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिले थे, उन्होंने बताया कि कई ट्रेनें दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते विभिन्न स्थानों पर जाती हैं लेकिन उनका ठहराव गाजियाबाद में नहीं होता है।

इससे यात्रियों को परेशानी होती है, गाजियाबाद के लोगों को ट्रेन में सवार होने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी - नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद में किए जाने से लोगों को अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, वाराणसी जाने वाले यात्री गाजियाबाद से ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की इन 16 सड़कों पर संभलकर चलाएं गाड़ी, नहीं तो कट जाएगा चालान; ओवरस्पीड कैमरे लगे 

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ट्रांस हिंडन में 16 दारोगाओं का तबादला; कई चौकी प्रभारी बदले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।