विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद की इन 16 सड़कों पर संभलकर चलाएं गाड़ी, नहीं तो कट जाएगा चालान; ओवरस्पीड कैमरे लगे 

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:50 PM (IST)

गाजियाबाद में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए 16 प्रमुख स्थानों पर स्पीड कैमरे लगाए गए हैं। नगर ...और पढ़ें

गाजियाबाद की 16 सड़कों पर लगे ओवरस्पीड कैमरे। फोटो: आर्काइव

गाजियाबाद की 16 सड़कों पर लगे ओवरस्पीड कैमरे। फोटो: आर्काइव

विनीत कुमार, गाजियाबाद। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर अब कैमरों से चालान किए जाएंगे। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर 16 स्थानों पर ओवरस्पीड पकड़ने वाले कैमरे लगवाए हैं।

इनके माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों की पहचान कर चालान किए जाएंगे। नगर निगम शीघ्र ही इन स्थानों पर निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगाएगा।

16 स्थानों पर लगाए गए ओवरस्पीड कैमरे

यातायात पुलिस ने कैमरों के लिए ऐसे मार्गों का चयन किया है, जहां वाहनों का आवागमन अधिक रहता है और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

एनएच-9 के साथ ही हापुड़ रोड, जीटी रोड, मेरठ रोड, लिंक रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों को निगरानी के दायरे में रखा गया है। खास बात यह है कि सभी मार्गों पर वाहनों की गति सीमा एक समान नहीं रखी गई है।

भारी वाहनों के लिए अधिकांश स्थानों पर अधिकतम गति सीमा 40 किमी और हल्के वाहनों के लिए 50 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं कुछ संवेदनशील स्थानों पर हल्के वाहनों की गति सीमा 30 और भारी वाहनों की 20 किमी भी रखी गई है।

सड़क के मुताबिक तय की गई गति

अन्य स्थानों पर भी सड़क की स्थिति के अनुसार गति सीमा निर्धारित की गई है। कैमरों से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर निर्धारित सीमा से अधिक गति में चलने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा।

इससे यातायात पुलिस को मौके पर वाहनों को रोककर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं होगी। तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी यह व्यवस्था मददगार होगी।

कैमरे सभी निर्धारित किए गए स्थानों पर लग चुके हैं। नगर निगम गति सीमा के बोर्ड लगवा देगा। उसके बाद चालान शुरू कर दिए जाएंगे।

- त्रिगुण बिसेन, डीसीपी ट्रैफिक

निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं। शीघ्र सभी स्थानों पर बोर्ड लगा दिए जाएंगे। उसके बाद चालान की कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस के स्तर से होगी।

- एनके चौधरी, मुख्य अभियंता

यह है गति सीमा

स्थान भारी वाहन हल्के वाहन
दुहाई, मेरठ रोड 40 50
इंदरगढ़ी, हापुड़ रोड 40 50
लालकुआं, जीटी रोड 40 50
शाहबेरी, नोएडा रोड 40 50
तिगरी गोलचक्कर 40 50
कौशांबी, आनंद विहार 40 50
कौशांबी, गाजीपुर 20 30
सीआईएसएफ रोड 40 50
सूर्यनगर 20 30
विवेक विहार 30 40
अप्सरा बार्डर 40 50
150 फुटा रोड मोहन नगर 40 50
डीएलएफ रोड 40 50
लोनी, टीला मोड़ रोड 40 50
यूपी गेट, एलीवेटेड रोड 40 50
वजीराबाद रोड 40 50

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ट्रांस हिंडन में 16 दारोगाओं का तबादला; कई चौकी प्रभारी बदले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।