Unnao Accident: ओमप्रकाश राजभर के करीबी नमक व्यापारी की मौत, एक साथ तीन जिंदगियां खत्म होने से मोदीनगर में पसरा मातम
उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मोदीनगर के नमक व्यापारी अशोक अग्रवाल, उनके भतीजे अभिनव और इंजीनियर आकाश ...और पढ़ें

उन्नाव सड़क हादसे में मोदीनगर के तीन लोगों की मौत हो गई। जागरण
HighLights
उन्नाव में सड़क हादसे में तीन की मौत
मृतकों में मोदीनगर के नमक व्यापारी भी शामिल
ओमप्रकाश राजभर के करीबी थे मृतक अशोक
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मोदीनगर के नमक व्यापारी, उनके भतीजे व इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक अशोक अग्रवाल नमक व्यापारी थे। मोदीनगर की गोविंदपुरी के रहने वाले थे। इन दिनों गाजियाबाद की वीवीआईपीकॉलोनी में रह रहे थे।
मोदीनगर के कादराबाद व मुरादनगर गंगनहर के पास उनकी विपिन काला नमक फैक्ट्री व गोदाम है। मृतक अभिनव अग्रवाल अशोक अग्रवाल का भतीजा था। अभिनव के पिता सतीशअग्रवाल का भी नमक का कारोबार है। अभिनव बीबीए फाइनल ईयर में थे। इन्होंने कुछ दिन पहले ही टीवी 27 के नाम से न्यूज चैनल भी शुरू किया था।
इसी सिलसिले में मोदीनगर से सोमवार शाम को घर से लखनऊ के लिए फॉर्च्यूनर कार से रवाना हुए थे। कार अभिनव चल रहे थे। साथ में मोदीनगर की सीकरी रोड के आकाश गुप्ता कंप्यूटर इंजीनियर थे। आकाश गुप्ता के पिता विनोद गुप्ता बिजली विभाग में ठेकेदार हैं। अशोक अग्रवाल व विनोद गुप्ता में दोस्ती थी। अशोक अग्रवाल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े हुए थे। ओमप्रकाश राजभर के करीबी बताए जाते थे। कई बार ओमप्रकाश राजभर इनके घर आ चुके थे।
