विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थ विहार में शराब ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, स्थानीय लोगों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

By Vinit Edited By: Shanu Sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 10:04 PM (IST)

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में ब्रहमपुत्र एंक्लेव के निवासियों ने शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना ...और पढ़ें

शराब ठेके के आगे प्रदर्शन करते लोग। फोटो-दैनिक जागरण

शराब ठेके के आगे प्रदर्शन करते लोग। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. सिद्धार्थ विहार में शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन।

  2. महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप लगे।

  3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से घटना से इनकार किया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार में शराब ठेके के विरोध में ब्रहमपुत्र एंक्लेव के लोगों ने सोमवार रात प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि ठेके के आसपास लोग कार में बैठकर शराब पीते हैं और महिलाओं के साथ अभद्रता भी करते हैं।

स्थानीय निवासी प्रदीप का कहना है कि ब्रहमपुत्र एंक्लेव के पास माल में शराब का ठेका खुला हआ है। शाम को ठेके के आसपास लोग कार में ही शराब पीते हैं और महिलाओं से अभद्रता करते हैं।

शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन

उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात को एक युवती को कार में खींचने का प्रयास हुआ था। हालांकि आरोपित सफल नहीं हुए और मौके पर भीड़ देख फरार हो गए। इसके विरोध में सोमवार रात को स्थानीय लोगों ने शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शराब ठेके का लोगों ने विरोध किया है।

युवती से अभद्रता की शिकायत नहीं की गई है। मौके की सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई हैँ। उसमें ऐसी कोई घटना होना नहीं पाया गया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में महिला पहलवानों से बीच सरेआम छेड़खानी, विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला; चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में प्रसव के दौरान 24 महिलाओं की मौत से सवालों में स्वास्थ्य विभाग, हाई रिस्क गर्भवती 3000 के पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।