गाजियाबाद में प्रसव के दौरान 24 महिलाओं की मौत से सवालों में स्वास्थ्य विभाग, हाई रिस्क गर्भवती 3000 के पार
गाजियाबाद में अप्रैल से अक्टूबर के बीच प्रसव के दौरान 24 महिलाओं की मौत हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की ...और पढ़ें

गाजियाबाद में प्रसव के दौरान बढ़ती मातृ मृत्यु दर चिंता का विषय है। एआई इमेज
HighLights
गाजियाबाद में सात माह में 24 महिलाओं की प्रसव के दौरान मौत।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 140 संभावित मातृ मृत्यु दर्ज।
तीन हजार से अधिक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं की निगरानी में कमी।
मदन पांचाल, गाजियाबाद। अब इसे लापरवाही की हद कहें या कुछ और लेकिन यह सच है कि मेडिकल क्षेत्र में संसाधनों की बहुतायत के बाद भी प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत कम होने की जगह तेजी से बढ़ रही हैं।
आलम यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चैन की नींद ले रहे हैं और मां की मौत के बीच बच्चों की किलकारी गूंज रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर के बीच यानि सात महीने में प्रसव के दौरान 24 महिलाओं की मौत हो चुकी है।
चालू वर्ष में संभावित मातृ मृत्यु की संख्या 140 दर्ज
चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग की रिपोर्ट में इस चालू वर्ष में संभावित मातृ मृत्यु की संख्या 140 दर्ज कर रखी है। रिपोर्ट में सबसे अधिक महिलाओं की मौत रजापुर क्षेत्र में हो रही हैं। इस क्षेत्र में सीएचसी डासना और बम्हैटा के साथ बीस से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। सरकारी ही नहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत हो रही हैं।
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं की संख्या 3000 से अधिक
मौत के बाद किसी बच्चे को बाप तो किसी को रिश्तेदार पाल रहे हैं। शासन के आदेश के क्रम में सीएमओ स्तर से पिछले तीन महीने में चिन्हित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की निगरानी और फॉलोअप करने के संबंध में तीन बार सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं। चिन्हित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं की संख्या तीन हजार से अधिक है।
किस क्षेत्र में कितनी महिलाओं की प्रसव के दौरान हुईं मौत
मृतक महिलाओं की सूची
प्रसव के दौरान अधिकांश गर्भवती महिलाओं में खून की कमी देखी जाती है। नियमित जांच न होने, हाई रिस्क प्रिग्नेंसी का चिन्हीकरण न होने से जान का खतरा बढ़ जाता है।
-डाॅ. अल्पना कंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ।
यह भी पढ़ें- 'आने वाले दिनों में सब स्पष्ट हो जाएगा', भाजपा से गठबंधन पर पूछे सवाल पर सुखबीर बादल ने कह दी बड़ी बात
यह भी पढ़ें- गिरिडीह उपचुनाव: राजनीतिक सरगर्मी तेज, झामुमो-भाजपा में घमासान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।