गाजियाबाद में महिला पहलवानों से बीच सरेआम छेड़खानी, विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला; चार गिरफ्तार
गाजियाबाद में दंगल जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। विरोध ...और पढ़ें

गाजियाबाद की पुलिस ने चार मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दंगल जा रही महिला पहलवानों से छेड़छाड़।
विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला।
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि माेरटा में रास्ते में कार सवार युवकों ने उनका पीछा किया और वाहन रोकने का प्रयास किया।
विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पहलवान वेव सिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। शिकायत के आधार पर नंदग्राम थाने में चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ वाहन से डगरपुर दंगल में जा रहे थे। मोरटा गांव के रास्ते पर पहुंचने के दौरान कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी के पास आकर अभद्रता शुरू कर दी।
आरोप है कि युवकों ने उनकी बहन और बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर वाहन रोकने की कोशिश की। इसके बाद आरोपितों ने मारपीट की, जिसमें लड़कियों को चोटें आईं। आरोपितों ने जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित का आरोप है कि उनके पिस्टल की बट मारकर घायल किया गया है। उनकी बहन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती खेल चुकी है। मामले में एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर चारों नामजद आरोपित दीपक त्यागी, नितिन त्यागी, अरुण त्यागी और कपिल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।