अदालत के आदेश पर पुलिस का एक्शन, गाजियाबाद में जालसाजी कर जमानत कराने वाले 2 भाइयों पर FIR
गाजियाबाद में दो भाइयों सतेंद्र और ललित शर्मा के खिलाफ फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत कराने का केस दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें
-1765075284615_v-1781827640160_v-1793592469699_m.webp)
गाजियाबाद पुलिस। जागरण
HighLights
गाजियाबाद में फर्जी दस्तावेज से जमानत कराने का मामला।
दो भाइयों सतेंद्र और ललित शर्मा पर केस दर्ज।
अधिवक्ता की फर्जी मुहर, शपथपत्र का इस्तेमाल किया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अदालत में फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत कराने के मामले में कविनगर थाने में दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आरोप है कि दोनों ने अधिवक्ता के नाम से फर्जी शपथपत्र तैयार कर उस पर फर्जी मुहर लगाई और जमानत के लिए अदालत में प्रस्तुत कर दिया। मामले का विरोध करने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुकदमा दर्ज कराया
शिकायतकर्ता बंथला निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने कोर्ट में शिकायत देकर बताया कि दो जून 2022 को लोनी थाने में सतेंद्र शर्मा और ललित शर्मा के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों आरोपियों को 27 मार्च 2025 को जमानत मिली थी।
दस्तावेजों का इस्तेमाल किया
आरोप है कि जमानत के लिए लगाए गए शपथपत्रों पर अधिवक्ता की फर्जी मुहर और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। आरोपी सतेंद्र शर्मा और ललित शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी जवाहर नगर दिल्ली हैं।
शिकायत में जमानतदार के रूप में अजित निवासी बेगमाबाद बुदाना और सुमेर सिंह निवासी गांव राजपुर थाना सिंभावली का नाम भी आया है। आरोप है कि दोनों ने शपथपत्रों पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया। प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं।