विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या है बोलने के लिए...' गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आए आजम खान का छलका दर्द, ED ने रिहा होते ही किया गिरफ्तार

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:12 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 11:41 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को ईडी ने रामपुर जेल से रिहा होते ही गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए ...और पढ़ें

HighLights

  1. आजम खान को ईडी ने गाजियाबाद PMLA कोर्ट में पेश किया।

  2. रामपुर जेल से रिहा होते ही ईडी ने हिरासत में लिया।

  3. जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रविवार को गाजियाबाद स्थित विशेष प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट लेकर पहुंची।

इस बीच जब संवाददाताओं ने आजम खान से प्रतिक्रिया मांगते हुए पूछा कि क्या वह आज कुछ बोलेंगे, तो उन्होंने इसके जवाब में निराशा और बेबसी भरे अंदाज में कहा, 'क्या है बोलने के लिए।' इस बीच सीबीआई कोर्ट के बाहर सपा के कई नेता भी पहुंचे हैं।

वित्तीय अनियमितता व मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

बता दें कि दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार शाम रामपुर जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े जौहर ट्रस्ट में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं व मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जुड़ा है।

अखिलेश यादव ने गिरफ्तारी का किया विरोध

ईडी ने यूनिवर्सिटी की करोड़ों रुपये की संपत्ति पहले ही अटैच कर रखी है और अब एजेंसी पूछताछ के लिए कोर्ट से आजम खान की कस्टडी रिमांड की मांग कर रही है। इस घटनाक्रम पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सत्ता पक्ष पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है।

डासना जेल भेजे जा सकते हैं आजम खान

फिलहाल, गाजियाबाद कोर्ट में ईडी की रिमांड अर्जी पर सुनवाई हो रही है। आशंका है कि सुनवाई के बाद आजम खान को डासना जेल में ही न्यायिक हिरासत भेजा जा सकता है। ईडी ने कोर्ट में आजम की कस्टडी मांगी है।

यह भी पढ़ें- जेल से रिहा होते ही गिरफ्तार हुए आजम खां, धनशोधन मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ईडी की टीम

यह भी पढ़ें- ऐन वक्त पर ED का 'फिल्मी दांव': आजम खां की रिहाई के परवाने पहुंचे जेल, फिर आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।