10 करोड़ की लागत से बनेगा बिजली घर, GDA ने विद्युत निगम को सौंपी जमीन; जल्द शुरू होगा निर्माण
लोनी के सेवाधाम में प्रस्तावित बिजली घर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिससे 10,000 उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
-1795747391250_m.webp)
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA)। जागरण
HighLights
सेवाधाम में 10 एमवीए बिजली घर का निर्माण शुरू।
जीडीए ने विद्युत निगम को समतल जमीन सौंपी।
10 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली कटौती से राहत।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लोनी के सेवाधाम में प्रस्तावित बिजली घर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जमीन की अड़चन दूर होने के बाद बुधवार को जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) ने विद्युत निगम को जमीन हस्तांतरित कर दी। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बिजली घर का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
इसके तैयार होने से इंद्रप्रस्थ और निस्तौली क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विद्युत निगम का बिजनेस प्लान
दरअसल, विद्युत निगम के बिजनेस प्लान 2025-26 में सेवाधाम में 10 एमवीए क्षमता का बिजली घर प्रस्तावित किया गया था। इसके लिए जीडीए ने पहले तालाब वाली जमीन उपलब्ध कराई थी। हालांकि, जमीन की गहराई अधिक होने और मिट्टी का भराव ज्यादा होने के कारण यहां निर्माण करना व्यावहारिक नहीं था।
इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने जीडीए से सड़क किनारे समतल जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। जीडीए ने अनुरोध स्वीकार करते हुए बुधवार को दूसरी जमीन विद्युत निगम को सौंप दी।
दो ट्रांसफार्मर होंगे स्थापित
मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि बिजली घर में पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का भार कम होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।
अधिकारियों का लक्ष्य आगामी गर्मी से पहले बिजली घर का निर्माण पूरा करने का है। इससे इंद्रप्रस्थ और निस्तौली के हजारों परिवारों को गर्मियों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ऑनलाइन स्वगणना में बचें हैं सिर्फ 4 दिन, ऐसे निपटाएं अपना जरूरी काम
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में तेज रफ्तार वाहन का कहर, 75 फीसद सड़क हादसों में मौत की वजह बनी ओवरस्पीडिंग