विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में ऑनलाइन स्वगणना में बचें हैं सिर्फ 4 दिन, ऐसे निपटाएं अपना जरूरी काम

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:26 AM (IST)

गाजियाबाद में जनगणना के दूसरे चरण में ऑनलाइन स्वगणना बहुत धीमी है, अब तक केवल 21,682 लोगों ने ही इसे पूरा किया है। स्वगणना के लिए अब सिर्फ चार दिन बचे हैं, जिसके बाद 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर यह कार्य करेंगे।

ऑनलाइन स्वगणना ( एआई जेनरेटेड इमेज)

ऑनलाइन स्वगणना ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. गाजियाबाद में ऑनलाइन स्वगणना की गति धीमी है।

  2. अब तक केवल 21,682 लोगों ने स्वगणना पूरी की।

  3. ऑनलाइन स्वगणना के लिए केवल चार दिन शेष हैं।

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। जनगणना के द्वितीय चरण में ऑनलाइन स्वगणना करने वालों की संख्या बहुत कम है। अब तक जिले में महज 21,682 लोगों ने स्वगणना की है।

अब स्वगणना के लिए महज चार दिन का समय शेष है। जिले में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। 

इसके तहत लोगों को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फ जमा करने के लिए कहा गया है। जिले में अब तक 25,257 लोगों ने स्वगणना के लिए फॉर्म ओपन किया, इनमें से 21,682 ने स्वगणना पूरी कर फॉर्म भरकर जमा कर दिया है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर स्वगणना का कार्य करेंगे।

इसके लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन स्वगणना कर सकें, इसके लिए विभिन्न माध्यमों से उनको जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पकड़े गए संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।