विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में पकड़े गए संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट 

By Vinit Edited By: Sachin Jha
Published: Fri, 27 Nov 2026 03:02 AM (IST)

गाजियाबाद के खोड़ा में सिलाई फैक्ट्री से पकड़े गए नौ संदिग्धों की नागरिकता पर संदेह गहरा गया है। उनके भारतीय होने के ठोस प्रमाण नहीं मिले, जिसके बाद गृह मंत्रालय को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी।

संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय भेजी जाएगी ( एआई जेनरेटेज इमेज)

संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय भेजी जाएगी ( एआई जेनरेटेज इमेज)

HighLights

  1. खोड़ा में नौ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

  2. भारतीय नागरिकता के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले

  3. गृह मंत्रालय को विस्तृत जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी

विनित, गाजियाबाद। खोड़ा की सिलाई फैक्ट्री और आसपास के इलाकों से पकड़े गए नौ संदिग्धों के मामले में जांच एजेंसियों की पड़ताल तेज हो गई है। आरोपितों से चली गहन पूछताछ के दौरान उनके भारतीय नागरिक होने के कोई ठोस और विश्वसनीय प्रमाण सामने नहीं आए हैं।

शुरुआती जांच में उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं और बताए गए पतों की पुष्टि में भी कोई ठोस आधार नहीं मिल सका है।

गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

नागरिकता को लेकर गहराते संदेह के बीच अब पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की तैयारी कर रही है।

इस रिपोर्ट के माध्यम से संबंधित माध्यमों से आरोपितों की पृष्ठभूमि और बांग्लादेश की नागरिकता को लेकर औपचारिक पुष्टि कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे किस देश के नागरिक हैं और किस माध्यम से यहां पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपितों के दस्तावेजों, मोबाइल कॉल डिटेल, ठहरने के स्थानों और स्थानीय संपर्कों की बारीकी से छानबीन की जा रही है। खोड़ा की सिलाई फैक्ट्री में काम करने के अलावा उनके खोड़ा व नोएडा के सेक्टर-58 और 62 में किराये के मकानों में रहने से जुड़े तथ्यों का भी सत्यापन किया जा रहा है।

पूछताछ की प्रक्रिया भी जारी

स्थानीय स्तर पर मकान मालिकों और फैक्ट्री संचालकों से भी पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि आरोपितों को जिस ठेकेदार के जरिए लाया गया उससे पूर्व में कितने कर्मचारियों को काम पर लिया था।

मामले पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजकरन नैय्यर ने कहा कि पकड़े गए सभी नौ संदिग्धों से पूछताछ जारी है और विभिन्न एजेंसियां उनके दस्तावेजों व दावों का सत्यापन कर रही हैं। जांच के हर पहलू को गंभीरता से देखा जा रहा है और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: खोड़ा में 50 हजार से अधिक के 250 बकायेदारों को जारी होगी आरसी, 18 प्रतिशत लगेगा ब्याज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।