गाजियाबाद: खोड़ा में 50 हजार से अधिक के 250 बकायेदारों को जारी होगी आरसी, 18 प्रतिशत लगेगा ब्याज
गाजियाबाद के खोड़ा में संपत्ति कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों पर नगर पालिका परिषद सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। दिसंबर तक कर जमा न करने पर 50 हजार से अधिक बकाया वाले 250 बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
-1795697921278_m.webp)
खोड़ा। जागरण
HighLights
खोड़ा में 60% भवन स्वामियों ने संपत्ति कर जमा नहीं किया।
दिसंबर तक कर जमा न करने पर आरसी जारी होगी।
250 बड़े बकायेदारों पर 50 हजार से अधिक बकाया है।
जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में खोड़ा में काफी समय से संपत्ति कर न जमा करने वाले बड़े बकायेदारों पर नगर पालिका परिषद सख्ती करने की तैयारी कर रही है।
दिसंबर तक संपत्ति कर जमा ने करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। क्षेत्र में 40 प्रतिशत लोगों ने ही संपत्ति कर जमा किया है। बाकी के 60 प्रतिशत भवन स्वामियों को संपत्ति कर जमा न करने पर नोटिस दिया गया है।
खोड़ा में 51652 भवन हैं। इनमें से करीब 35 हजार भवन स्वामियों ने ही अभी तक संपत्ति कर जमा किया है। बाकी के भवन स्वामी ने कई सालों से संपत्ति कर जमा नहीं किया है।
नगर पालिका परिषद की ओर से इन्हें कई बार नोटिस जारी किया गया है। बावजूद बकायेदारों ने संपत्ति कर जमा नहीं किया है। अब इनको दो नोटिस और जारी किए जाएंगे। तीन नोटिस जारी होने के बाद भी संपत्ति कर न जमा करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
250 बकायेदारों पर 50 हजार रुपये से ज्यादा बकाया
खोड़ा में 250 बकायेदारों पर 50 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया है। इनमें से कई भवन स्वामियों ने कई सालों से संपत्ति कर जमा नहीं किया है। कई नोटिस देने के बाद भी बकायेदारों ने संपत्ति कर नहीं जमा किया।
इस कारण अब इनके खिलाफ जनवरी महीने में आरसी की कार्रवाई की जाएगी। आरसी जारी होने पर इनसे संपत्ति कर के अलावा 18 प्रतिशत ब्याज भी वसूला जाएगा। संपत्ति कर जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना भी लाई गई है। उसमें भी इन बकायेदारों ने संपत्ति कर जमा नहीं किया है।
बड़े बकायेदारों को संपत्ति कर जमा कराने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चल रही है। संपत्ति कर जमा कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। दिसंबर तक संपत्ति कर जमा न करने वाले 50 हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। - दीक्षा चौहान, राजस्व निरीक्षक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।