विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबाबाद में ट्रांसफार्मर केबल टूटने से रातभर बिजली गुल रही, बड़ा हादसा टला

Published: Fri, 17 Jul 2026 08:30 PM (IST)

साहिबाबाद की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात ट्रांसफार्मर केबल टूटने से पूरी रात बिजली गुल रही, जिससे बड़ा हादसा टल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. बृहस्पतिवार रात साहिबाबाद में ट्रांसफार्मर केबल टूट गया।

  2. केबल टूटने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही।

  3. निवासियों ने खराब गुणवत्ता और अलग सब-स्टेशन की मांग की।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीला मोड की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के डी-ब्लाक में बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रांसफार्मर का केबल में स्पार्किंग होकर टूट कर जमीन पर गिर गया।

जब केबल टूटा तो उस समय बिजली आपूर्ति सामान्य थी। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। इससे रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, लोगों ने केबल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना कि बहुत ही खराब गुणवत्ता के केबल का उपयोग किया गया है। थोड़ी सी तेज हवा और वर्षा में स्पार्किंग होकर टूट जाते हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना हुई है।

बृहस्पतिवार रात भी केबल टूटने से अनहोनी हो सकती थी। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से रात में ही शिकायत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रातभर बिजली नहीं आने के कारण घरों के एसी, पंखे और कूलर नहीं चला सके। इससे भीषण गर्मी में ही रहना पड़ा। बिन बिजली के सुबह में पानी तक नहीं मिल सका।

सब-स्टेशन और फीडर अलग कराने की मांग

डी-ब्लाक की आरडब्ल्यूए ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए अलग सब स्टेशन और फीडर की मांग की। उनका कहना है कि 16 जुलाई 2025 को यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक से मिलकर अपनी समस्या रखी थी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान कराने का आदेश दिया था।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश भारद्वाज का कहना है कि करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं किया गया है। रोजाना करीब आठ से 10 घंटे बिजली कटौती हो रही है। मुख्य अभियंता नरेश भारती का कहना है कि बिजली कटौती की समस्या को दूर कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- वसुंधरा में अंधेरा: तीन माह से खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटें, लोग परेशान

यह भी पढ़ें- लोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से भड़के लोगों ने सड़क जाम की, बिजली विभाग से की बदलाव की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।