विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से भड़के लोगों ने सड़क जाम की, बिजली विभाग से की बदलाव की मांग

Published: Fri, 17 Jul 2026 08:19 PM (IST)

लोनी की खुशहाल पार्क कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से गुस्साए निवासियों ने खजूरी पुश्ता रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

खुशहाल पार्क कॉलोनी के लोगों ने दोपहर करीब एक बजे लगाया जाम

खुशहाल पार्क कॉलोनी के लोगों ने दोपहर करीब एक बजे लगाया जाम

HighLights

  1. खुशहाल पार्क कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से विरोध।

  2. निवासियों ने खजूरी पुश्ता रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

  3. बिजली अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

संवाद सहयोगी, लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की खुशहाल पार्क कॉलोनी में लगा ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार रात खराब गया। गुस्साए लोगों ने खजूरी पुश्ता रोड पर जाम लगा कर विरोध प्रकट करते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।

खुशहाल पार्क कॉलोनी के लोग दोपहर करीब एक बजे खजुरी पुश्ता रोड पर पहुंचे। लोगों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जो 10 दिन से बार-बार खराब हो रहा है।

लोगों ने रात 11 बजे लगाया जाम

बृहस्पतिवार को कॉलोनी के लोग एकत्र होकर सबस्टेशन गए थे। जहां बिजली अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस की मौजूदगी में बिजली निगम अधिकारियों ने एक अन्य 250 केवीए का ट्रांसफार्मर साथ में रखकर बिजली व्यवस्था सुचारू करने का दावा किया था।

बृहस्पतिवार रात 11 बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। गुस्साए लोगों ने रोड पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने लोगों को शांत कर कराया।

एसीपी लोनी राम किशन राणा ने बताया कि लोगों की बिजली निगम अधिकारियों से फोन पर वार्ता करा दी गई है। निगम अधिकारियों ने लोगों को देर शाम तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।