वसुंधरा में अंधेरा: तीन माह से खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटें, लोग परेशान
वसुंधरा सेक्टर-1 और आसपास के इलाकों में तीन महीने से अधिक समय से पांच से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।
HighLights
वसुंधरा सेक्टर-1 में पांच से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब।
तीन महीने से खराब होने के कारण रात में आवागमन में दिक्कत।
शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं, अब सर्वे का आश्वासन।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-1 में जगह-जगह खराब स्ट्रीट लाइटों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एलिवेटेड पुल के नीचे भी कुछ लाइटों को बदला नहीं जा सका है। इसके अलावा सेक्टर-11 से कनावनी जाने वाले मार्ग पर भी यह समस्या बनी हुई है।
स्थानीय निवासी सोम शर्मा ने बताया कि पांच से अधिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और इनकी शिकायत करने के बाद भी बदला नहीं गया है। करीब तीन महीने से लाइटें खराब पड़ी हैं।
रात में आने-जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जोनल प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के लिए टीमों को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। सभी जगह का प्रस्ताव मुख्यालय दिया जाएगा।
नालों के पास सुरक्षा उपाय करने की मांग
ब्रज विहार में नाले के किनारे कई जगह सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। स्थानीय निवासी दिलीप ने बताया कि वर्षा होने पर नाले उफन कर सड़कों से मिल जाते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है।
कुछ जगह बांस लगाकर काम कराया गया है लेकिन कुछ जगह नाला खुला पड़ा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम को पत्र लिखकर इस पर सुरक्षा उपाय कराने की मांग की गई है।