रोरी गांव में पूरा हुआ मार्ग का निर्माण कार्य
संवाद सहयोगी मोदीनगर लॉकडाउन के बीच विकास कार्य की धीमी पड़ी गति अब तेज हो गई है। तम ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
लॉकडाउन के बीच विकास कार्य की धीमी पड़ी गति अब तेज हो गई है। तमाम विकास कार्य अब अंतिम चरण में है। जबकि कुछ पूरे भी हो चुके हैं। ऐसे ही विकास कार्य गांव रोरी में भी चल रहे हैं। इनमें अलग-अलग स्थानों पर चार मार्गो का निर्माण शामिल है। जिनमें एक मार्ग का निर्माण हाल ही में पूरा हो गया है। शेष तीन निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरे होने की संभावना है। अनलॉक-1 में जिला पंचायत व ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित अधिकतर विकासकार्य शुरू हो गए है। इसी के अंतर्गत लॉकडाउन से पहले जिला पंचायत की तरफ से गांव रोरी में भी विकास कार्य शुरू हुए थे। जो लॉकडाउन शुरू होने पर रुक गए थे।
जिला पंचायत सदस्य उदित राज नेहरा ने बताया कि कार्यक्षेत्र में आने वाले गांवों के विकास के लिए लॉकडाउन से पहले प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। सभी प्रस्ताव पास हुए और कार्य शुरू हो गया था। लेकिन लॉकडाउन के बीच काम रुक गया था। अब लॉकडाउन खुलने पर कार्यो में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद गांव रोरी में प्रस्तावित चार मार्गों में से एक मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। बाकि तीन निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरे करा दिए जाएंगे। सभी विकास कार्यो की लागत करीब चालीस लाख रुपये हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।