गाजियाबाद में CBI के पूर्व जज को साइबर ठगों ने लगाया चूना, डेबिट कार्ड चोरी कर 75 हजार उड़ाए
गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त सीबीआई जज का डेबिट कार्ड चुराकर उनके बैंक खाते से करीब 75 हजार ...और पढ़ें

बैंक को शिकायत देकर एटीएम कार्ड बंद कराया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
HighLights
सेवानिवृत्त सीबीआई जज का डेबिट कार्ड चोरी हुआ।
साइबर अपराधियों ने खाते से 75 हजार रुपये निकाले।
गाजियाबाद में मामला दर्ज, प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त सीबीआई जज का डेबिट कार्ड चोरी कर उनके बैंक खाते से करीब 75 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपितों ने अलग-अलग तारीखों में 10 बार में रकम निकाली। पीड़ित को इसकी जानकारी बैंक खाते का विवरण देखने पर हुई। उन्होंने बैंक को शिकायत देकर एटीएम कार्ड बंद कराया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया
वेव सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र का होने के कारण मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया है। जयपुरिया सनराइज ग्रीन निवासी बृजेश कुमार पांडेय सेवानिवृत्त सीबीआई जज हैं। वह वर्तमान में वेव सिटी क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन में रहते हैं।
पांच बार में 25 हजार रुपये निकाले गए
उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 19 अक्टूबर को उन्होंने प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में एसबीआइ के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद उन्होंने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने उनका कार्ड चोरी कर लिया। 27 अक्टूबर को तीन बार में 30 हजार रुपये, 29 अक्टूबर को दो बार में 20,054 रुपये और चार नवंबर को पांच बार में 25 हजार रुपये निकाले गए।
वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया
इस तरह खाते से कुल 75,054 रुपये की निकासी हुई। पांच नवंबर को जरूरत पड़ने पर एटीएम कार्ड तलाशने पर नहीं मिला। बैंक स्टेटमेंट देखने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।उन्होंने बैंक को शिकायत देकर संदिग्ध लेनदेन रुकवाए और कार्ड स्थायी रूप से बंद कराया। इसके बाद वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।