गाजियाबाद के चौपला बाजार में दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने गैस सिलेंडर निकालकर टाला बड़ा हादसा
गाजियाबाद के चौपला बाजार में एक दुकान में देर रात आग लग गई, जहां दोने-पत्तल और गैस सिलेंडर रखे थे। ...और पढ़ें
-1794272753505_m.webp)
गाजियाबाद के चौपला बाजार में दुकान में लगी आग ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
गाजियाबाद के चौपला बाजार में देर रात दुकान में लगी आग।
दमकलकर्मियों ने ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले।
आग पर समय रहते काबू पाकर बड़ा हादसा होने से रोका।
विनित त्रिपाठी, गाजियाबाद। शहर के घनी आबादी वाले सबसे पुराने बाजार चौपला स्थित दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। दुकान में दोने पत्तल रखे होने के कारण आग तेजी से फैली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। दुकान के अंदर गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। ऐसे में आग आसपास की दुकानों तक फैलने और बड़ा हादसा होने का खतरा था।
दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू
सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने दुकान का ताला तुड़वाकर सबसे पहले गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन कोतवाली को सोमवार देर रात बजे आग लगने की सूचना मिली।
अग्निशमन अधिकारी दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। चौपला मंदिर के पास स्थित दुकान में आग लगी हुई थी। दुकान बंद होने के कारण दमकलकर्मियों ने दुकान मालिक मुकेश गर्ग की मौजूदगी में ताला तुड़वाया।
मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मी
अंदर बड़ी मात्रा में दोने-पत्तल और भंडारण का सामान रखा था। आग की चपेट में आठ गैस सिलेंडर भी आ सकते थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने पहले सभी सिलेंडरों को बाहर निकाला। इसके बाद होज पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
कुछ ही समय में आग पूरी तरह बुझा दी गई। दमकल विभाग की तत्परता से आग आसपास की मिठाई की दुकान और अन्य प्रतिष्ठानों तक नहीं पहुंची।
सभी दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय पार्षद और लोगों ने दमकलकर्मियों का ताली बजाकर आभार प्रकट किया।
यह भी पढ़ें- ईरान से युद्ध को लेकर हेगसेथ के खिलाफ पेश हुआ महाभियोग प्रस्ताव, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बचाव