ईरान से युद्ध को लेकर हेगसेथ के खिलाफ पेश हुआ महाभियोग प्रस्ताव, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बचाव
केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थामस मैसी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ ईरान युद्ध और अन्य सैन्य कार्रवाइयों ...और पढ़ें

हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव। (फाइल फोटो।)
HighLights
सांसद थामस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया।
प्रस्ताव ईरान, यमन, वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाइयों पर केंद्रित।
राष्ट्रपति ट्रंप ने हेगसेथ का बचाव करते हुए प्रस्ताव खारिज किया।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थामस मैसी ने सोमवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव पर मतदान कराने की पहल की। इससे उनके रिपब्लिकन साथियों पर ट्रंप प्रशासन की सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक को पद से हटाने के बारे में फैसला करने का दबाव बढ़ गया है।
मैसी की ओर से पेश महाभियोग प्रस्ताव मुख्य रूप से ईरान में युद्ध पर केंद्रित है। इसमें यमन और वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाइयों को अंजाम देने में हेगसेथ की भूमिका का भी उल्लेख है। प्रतिनिधि सभा में इस पर मतदान मध्य सप्ताह तक हो सकता है। गौरतलब है कि सांसद थामस मैसी ने सितंबर में भी हगसेथ के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था और अब प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट नेता हकीम जेफ्रीज समेत डेमोक्रेट्स ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।
महाभियोग प्रस्ताव को लेकर अपनी बात रखेंगे हेगसेथ
संसद में महाभियोग की आशंका के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन करने का एलान किया है। 180 से अधिक दिनों में यह उनका पहला संवाददाता सम्मेलन होगा।
हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा, 'अगर आप एपिक फ्यूरी या रफ राइडर में हमने जो किया, या निकोलस मादुरो को पकड़ने पर आपत्ति जताना चाहते हैं, तो आप सैनिकों और उनकी उपलब्धियों पर सवाल उठा रहे हैं और ये उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं।'
ट्रंप ने किया हेगसेथ का बचाव
इस बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उनका बचाव करते हुए कहा, 'हमने इजरायल और पश्चिम एशिया को बचाया। अगर हमने उन्हें ईरान से नहीं बचाया होता, तो इजरायल का अस्तित्व ही नहीं होता।'
महाभियोग की पहल खारिज करते हुए उन्होंने कहा, 'और अब हम उन लोगों में से एक के साथ क्या करने जा रहे हैं, जो युद्ध के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार थे? हम उन पर महाभियोग चलाना चाहते हैं।'
यह भी पढ़ें: 'हेगसेथ को जाना होगा', मिडटर्म चुनावों में जीत के बाद डेमोक्रेट्स ने बढ़ाया दबाव; महाभियोग चलाने की तैयारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।