गाजियाबाद में किशोर और कामगार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
गाजियाबाद में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोर और एक कामगार ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ...और पढ़ें
-1794245229612_m.webp)
गाजियाबाद में किशोर और कामगार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
15 वर्षीय किशोर ने मां से नाराजगी में की आत्महत्या।
38 वर्षीय कामगार अंकित वर्मा का शव फंदे पर मिला।
दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विनित कुमार, गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक किशोर और एक कामगार ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक, जटवाड़ा में सोमवार सुबह 15 वर्षीय किशोर ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर किसी बात पर मां से नाराज हो गया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्वजन ने उसे जैसे ही फंदे पर लटका देखा उसे तत्काल यशोदा अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अस्पताल से घटना की जानकारी मिली।
वहीं, दूसरी घटना पक्की मोरी इलाके में हुई। आभूषण कारोबारी के यहां काम करने वाले 38 वर्षीय अंकित वर्मा का शव कमरे में चादर के जरिए कुंडे पर लटका हुआ मिला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।
अंकित का छोटा भाई शाम करीब छह बजे घर आया तब उसने भाई को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। अंकित को उतारकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।