आंखों में जलन, सीने में चुभन, कुछ तो करो जतन
जागरण संवाददातागाजियाबाद आंखों में जलन सीने में चुभन..अब कुछ तो करो जतन। जी हां जिला एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीज अब चिकित्सकों को बीमारी के साथ वायु प्रदूषण का इलाज करने की भी गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को पहुंचे अधिकांश मरीजों ने प्रदूषित हवा के चलते बीमार होने की बात कही।

जागरण संवाददाता,गाजियाबाद: आंखों में जलन सीने में चुभन..अब कुछ तो करो जतन। जी हां, जिला एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीज अब चिकित्सकों को बीमारी के साथ वायु प्रदूषण का इलाज करने की भी गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को पहुंचे अधिकांश मरीजों ने प्रदूषित हवा के चलते बीमार होने की बात कही। चिकित्सकों का कहना है कि आंखों में जलन और दिल में चुभन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में कार्यरत 32 में से 18 चिकित्सकों का भी गला खराब हो गया है। स्टाफ भी सांस रोग की चपेट में हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक से 16 नवंबर तक ओपीडी में पहुंचे 27,699 में से सांस के 9,102 और आंखों के 6,887 मरीज शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती 110 में से 48 सांस और आंख के 12 रोगी हैं। संयुक्त अस्पताल और निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी सांस और आंख के रोगी खूब पहुंच रहे हैं।
बाक्स..
नवंबर माह में अब तक ओपीडी का विवरण तिथि कुल मरीज सांस के मरीज आंखों के मरीज 1 2,067 675 530 2 2,175 723 445 3 2,123 789 326 6 1,302 456 438 7 1,211 402 403 8 2,812 823 527 9 2,658 785 668
10 1,532 543 232 11 2,312 763 654 12 2,484 867 698 13 2,100 632 765 14 317 98 87 15 2,313 812 625 16 2,293 734 489
------- आंखों में जलन के साथ खुजली होती है। घर से बाहर निकलते ही जलन बढ़ने लगती है। पानी से धोने पर भी राहत नहीं मिल रही है। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दे दी है।
-शब्बो, 42 वर्ष, विजयनगर
चार दिन पहले प्रदूषित हवा की वजह से सांस लेने में परेशानी हुई तो अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। आक्सीजन के माध्यम से सांस ले रहा हूं।
- रोहताश, 65 वर्ष, तुराबनगर
प्रदूषित हवा की वजह से आंखों में जलन के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी आंखों की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चश्मा जरूर लगाएं। बाहर से घर पहुंचने पर आंखों को ताजे पानी से धोएं।
-डा.नरेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ
वायु प्रदूषण से दिल और सांस के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। हवा में फैली धुंध और धूल के कणों से दिल में जलन होने के साथ ही आक्सीजन स्तर कम होने लगता है। सांस लेने में परेशानी होने पर रोज 500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। बाहर निकलने से बचे। मास्क जरूर लगाएं। गरम पानी का सेवन करें। सुबह टहलना और योग करना बंद कर दें।
-डा.आरपी सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन, जिला एमएमजी अस्पताल।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।