Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्षा ने दी गर्मी ने राहत, लेकिन बेडरूम तक घुसा पानी बना आफत

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2022 09:40 PM (IST)

    जागरण संवाददाता गाजियाबाद शहर में बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई जोरदार वर्षा ने गर्मी से र

    Hero Image
    वर्षा ने दी गर्मी ने राहत, लेकिन बेडरूम तक घुसा पानी बना आफत

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शहर में बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई जोरदार वर्षा ने गर्मी से राहत दी, लेकिन इससे ज्यादा लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। बृहस्पतिवार को 24.5 मिमी वर्षा हुई। पानी निकासी की समस्या से पहले से ही जूझ रहे मोरटा में लोगों के बेडरूम तक पानी घुस गया। लगभग यही हाल इंद्रगढ़ी, पटेलनगर, नंदग्राम और इस्लामनगर का भी हुआ। नाले के गंदे पानी के साथ मिलकर वर्षा का पानी घरों में बदबू फैला रहा है। मोटर लगाकर कुछ स्थानों से पानी निकाला गया, लेकिन ज्यादातर इलाकों में रात तक समस्या बनी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -------------

    दो दिन राहत के आसार लाइनपार क्षेत्र में साढ़े तीन बजे वर्षा शुरू हुई और चार बजे के बाद बादलों ने शहर का रुख किया। 45-50 मिनट तक वर्षा होने से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। आधी रात के बाद भी वर्षा के आसार जताए जा रहे हैं। इस कारण आने वाले दो दिन गर्मी से राहत की उम्मीद की जा सकती है। शुक्रवार और शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वर्षा होते ही शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन नगर निगम की नाकामी के कारण जलभराव का भी सामना करना पड़ा।

    -------------

    चार घंटे तक भरा रहा पानी मोरटा के अधिकांश घरों में बेडरूम व किचन तक गंदा पानी भर गया। इंद्रगढ़ी और इस्लामनगर की गलियों में भी डेढ़ फीट तक पानी भरा, जिस कारण गली के बराबर ऊंचाई पर बने मकान व दुकानों में पानी घुस गया। यहां लोगों ने पालीथिन व ईंट से पानी रोकने की कोशिश की और बर्तन से पानी बाहर फेंका। गोशाला अंडरपास, नंदग्राम और पटेलनगर में मोटर चलाकर पानी निकाला जाता रहा, फिर भी वर्षा के तीन-चार घंटे बाद तक जलभराव रहा। इस्लामनगर व कैला भट्टा में वर्षा होते ही गलियों में भरा काला पानी नाला सफाई के दावों की पोल खोल रहा था।