दिल्ली न्यायिक सेवा में पूजा यादव को मिली 27वीं रैंक
जांस गाजियाबाद विजय नगर निवासी पूजा यादव को दिल्ली न्यायिक सेवा की परीक्षा में 27वीं रैंक मिली है।

जांस, गाजियाबाद : विजय नगर निवासी पूजा यादव को दिल्ली न्यायिक सेवा की परीक्षा में 27वीं रैंक मिली है। उन्होंने बिना कोचिग के पहले प्रयास में यह सफलता पाईी है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम से दूरी बनाकर रखी।
26 वर्षीय पूजा यादव के पिता सुरेश यादव निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं और मां रमावती यादव गृहिणी हैं। पूजा ने गाजियाबाद के एक निजी स्कूल से 90.40 प्रतिशत अंकों से दसवीं कक्षा पास की थी। दिल्ली स्थित निजी स्कूल से 82.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी में 65.85 प्रतिशत अंक पाए। अब वह एलएलएम कर रही हैं। एलएलबी करते हुए उन्होंने परीक्षा की तैयारी शुरू की। पिता ने उनसे कोचिग करने के लिए कहा, मगर पूजा ने कोचिग लेने से मना कर दिया था। पूजा की बहन आरती यादव सरकारी बैंक में प्रबंधक हैं।
पूजा ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि किसी गरीब के साथ अत्याचार होता देख मन व्यथित हो जाता था। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ही न्यायिक सेवा को चुना है। सेवानिवृत्त होने के बाद पिता घर पर ही रहते हैं। बहन के साथ माता-पिता से प्रेरणा लेकर जज बनने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्हें भरोसा था कि दिल्ली न्यायिक सेवा की परीक्षा में वह सफलता जरूर पाएंगी। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है। परिवार के सदस्यों ने कदम-कदम पर पढ़ाई में उनकी मदद की। रोज 10 घंटे की पढ़ाई ने दिलाई सफलता
पूजा ने बताया कि वह प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। रोज सुबह योग करने के बाद वह पढ़ाई शुरू करतीं थीं। परीक्षा की तैयारी में उन्होंने कोचिग लेने की बजाय इंटरनेट की मदद ली। उन्हें पुस्तक पढ़ना पसंद हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।