विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: पोलियो अभियान की खुली पोल, हाई रिस्क बूथ पर मिली लापरवाही; अचानक पहुंचे संयुक्त निदेशक ने पूछे सवाल

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में पोलियो अभियान के औचक निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने बूथों पर लापरवाही पाई, जिसमें एक हाई-रिस्क बूथ भी बंद मिला। स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को दवा पिलाने में गंभीर नहीं दिखे।

पोलियो अभियान का जायजा लेने को रविवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल के संयुक्त निदेशक डाॅ. अशोक तालियान ने देहात क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जागरण

पोलियो अभियान का जायजा लेने को रविवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल के संयुक्त निदेशक डाॅ. अशोक तालियान ने देहात क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जागरण

HighLights

  1. संयुक्त निदेशक ने गाजियाबाद में पोलियो अभियान का औचक निरीक्षण किया।

  2. हाई-रिस्क बूथ बंद मिला, कई जगह मार्कर भी नहीं थे।

  3. स्वास्थ्यकर्मी बच्चों के टीकाकरण में गंभीर नहीं दिखे, लक्ष्य अधूरा।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। पोलियो अभियान का जायजा लेने को रविवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल के संयुक्त निदेशक डाॅ. अशोक तालियान ने देहात क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ बूथों पर टीम के पास मार्कर तक नहीं मिला। मोदीनगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी गायब मिले।

कार्यकत्री मौजूद लेकिन बूथ नहीं था चालू 

इतना ही नहीं स्वास्थ्यकर्मी वंचित बच्चों को लेकर गंभीर नहीं दिखे। संयुक्त निदेशक ने पांच बूथों का निरीक्षण किया। मोदीपुरम का बूथ नंबर 32 11 बजे तक चालू ही नहीं किया गया, जबकि यह बूथ हाई रिस्क था। इस बूथ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बैठी हुई थीं, लेकिन बूथ चालू नहीं किया। उन्होंने इस संबंध में सभी का स्पष्टीकरण मांगा है।

ghaziabad-news1

सात लाख से अधिक बच्चों का है लक्ष्य

इसके अलावा क्षेत्रों में कहीं भी नोडल अधिकारियों के अलावा संबंधित क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारी निगरानी करते हुए नहीं मिले। यह स्थिति तब है जबकि सात लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। 2.81 लाख बच्चों को ही दवा पिलाई जा सकी है।

निरीक्षण में यह भी पता चला कि बूथों तक बच्चों को लाने का प्रयास भी स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा नहीं किया गया। बहुत कम बच्चे बूथों पर दिखाई पड़े। घर-घर जाकर दवा पिलाने की निगरानी को भी उच्चाधिकारी आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मंगोलपुरी से सुल्तानपुरी तक छापामारी, जुआ खेलते 12 लोगों को दबोचा

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लापता हुए दो बच्चे सकुशल मिले, पुलिस ढाई साल के मासूम को कुछ घंटों में खोज निकाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।