विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में मंगोलपुरी से सुल्तानपुरी तक छापामारी, जुआ खेलते 12 लोगों को दबोचा

By Sanjay KumarEdited By: Shraddha Pandey
Published: Mon, 23 Nov 2026 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 12:02 PM (IST)

बाहरी जिला पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ अभियान चलाकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान 10,180 रुपये नकद और जुए का सामान बरामद कर आठ मामले दर्ज किए गए हैं।

जुए के अड्डों पर बाहरी जिला पुलिस की कार्रवाई। फाइल फोटो

जुए के अड्डों पर बाहरी जिला पुलिस की कार्रवाई। फाइल फोटो

HighLights

  1. बाहरी जिला पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ अभियान चलाया।

  2. छापेमारी में 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर आठ मामले दर्ज किए।

  3. पुलिस ने 10,180 रुपये नकद और जुए का सामान बरामद किया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने अवैध जुए के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी और गश्त के दौरान जुआ खेलने में शामिल 12 लोगों को पकड़ा है। इनके खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत आठ मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने मौके से जुए में दांव पर लगाई गई 10,180 रुपये की नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) विक्रम सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने मंगोलपुरी, राज पार्क, सुल्तानपुरी और निहाल विहार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, मंगोलपुरी थाने में एक, राज पार्क थाने में दो, सुल्तानपुरी थाने में तीन और निहाल विहार थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लापता हुए दो बच्चे सकुशल मिले, पुलिस ढाई साल के मासूम को कुछ घंटों में खोज निकाला

यह भी पढ़ें- जीते-जी कराएं अंतिम संस्कार की बुकिंग, दिल्ली के व्यापार मेले में 30 हजार से 1.5 लाख तक का पैकेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।