विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीते-जी कराएं अंतिम संस्कार की बुकिंग, दिल्ली के व्यापार मेले में 30 हजार से 1.5 लाख तक का पैकेज

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:16 AM (IST)

महानगरों में घटते रिश्तों के बीच, 'मोक्ष वायज' नामक स्टार्टअप अंतिम संस्कार की संपूर्ण व्यवस्था प्रदान कर रहा है। 

व्यापार मेले में 'मोक्ष वॉयज' का स्टॉल। जागरण

व्यापार मेले में 'मोक्ष वॉयज' का स्टॉल। जागरण

HighLights

  1. मोक्ष वॉयज स्टार्टअप अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था करता है।

  2. पार्थिव शरीर वाहन, पंडित, अस्थि विसर्जन जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

  3. 300 से अधिक लोग अपनी अंतिम विदाई के लिए पंजीकृत।

शशि ठाकुर, नई दिल्ली। महानगरीय जीवन में रिश्ते पीछे छूट रहे, नए संबंध व्यवसायी हो रहे। सो, विवाह में नाचने वाले बाराती नहीं तो कभी कभी अंतिम यात्रा को चार कंधे तक नहीं मिलते हैं।

ऐसे में अंतिम यात्रा की लेकर अनूठी स्टार्टअप आकार ले लो तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हाल नंबर सात ए में एक ऐसा ही स्टाल लोगों के आकर्षक के केंद्र में है जो सभी को चमत्कृत कर रहा है। साथ ही बदलते हालात पर सोचने को मजबूर भी कर रहा।

हे भगवान, पहले सुना था कि रोने के लिए भी महिलाएं बुलाई जाती हैं, लेकिन अब यह देखना बाकी रह गया था कि अंतिम विदाई की व्यवस्था भी कंपनी करेगी, ऐसी आवाज सुनने को मिले तो समझ लीजिए मोक्ष वॉयज की स्टाल तक आप भी पहुंच गए हैं।

अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाएं

यहां अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाओं के बारे में पढ़कर लोग पहले चौंकते हैं, फिर रूककर उसकी जानकारी ले रहे हैं। किसी के लिए यह हैरान करने वाली पहल है तो कोई इसे बदलते समय की जरूरत मान रहा है।

बात हो रही है, अपनों के जाने के असहनीय पीड़ा के बीच परिवार को होने वाली कठिनाइयों को राहत देने के लिए शुरू की गई एक ऐसी सेवा की, जिसमें अंतिम यात्रा की लगभग हर व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाने का दावा है। नमो गंगे वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड की पहल मोक्ष वॉयज का यह स्टाल मेले में अपनी अलग विषयवस्तु के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है।

300 लोगों ने सेवा के लिए पंजीयन कराया

विशेष कि अब तक करीब 300 लोगों ने इसकी सेवा के लिए पंजीयन भी करा लिया है। जिसमें, पार्थिव शरीर को घर से श्मशान गृह तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहन, अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और अन्य सामग्री, पंडित की व्यवस्था, धार्मिक अनुष्ठान, फूलों की सजावट, अस्थि संग्रह और विसर्जन के लिए नाव व घाट की व्यवस्था शामिल है।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार व्यक्ति अपनी जिंदगी रहते हुए भी अपनी अंतिम विदाई की व्यवस्था के लिए पंजीयन करा सकता है। इसके पीछे सोच यह है कि मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों को व्यवस्थाओं के लिए परेशान न होना पड़े। कंपनी के अनुसार, विदेश में मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर को भारत लाने में भी समन्वय सहायता दी जाती है। इस पहल के तहत लावारिस और बेसहारा लोगों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार में सहयोग दिया जाता है।

अंतिम संस्कार एवं संस्कार सेवाओं के अनुमानित शुल्क

  • सम्मान सेवा : 29,999 रुपये
  • श्राद्ध सेवा : 69,999 रुपये
  • मोक्ष संकल्प सेवा: 1,49,999 रुपये
  • अंतिम यात्रा वाहन : 5,999 रुपये
  • अर्थी व पूजन सामग्री किट: 9,999 रुपये
  • अंत्येष्टि पंडित सेवा– 5,999 रुपये
  • अस्थि संचयन : 2,999 रुपये
  • अस्थि विसर्जन 5,999 रुपये
  • शांति पाठ: 5,999 रुपये
  • त्रयोदश संस्कार: 5,999 रुपये
  • पिंड दान :15,000 से 30,000 रुपये (स्थान और विधि के अनुसार परिवर्तनशील)

यह भी पढ़ें- दिल्ली के प्रदूषण नियंत्रण की खुली पोल, लैंडफिल पर 52 लाख टन से ज्यादा कचरा; 94 प्रतिशत लक्ष्य अधूरे

यह भी पढ़ें- दिल्ली के जाफराबाद में युवक को अगवा कर चाकू से हमला करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।