विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में लापता हुए दो बच्चे सकुशल मिले, पुलिस ढाई साल के मासूम को कुछ घंटों में खोज निकाला

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:31 AM (IST)

बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत दो लापता नाबालिग बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया। इनमें एक 15 वर्षीय किशोरी और एक ढाई साल का बच्चा शामिल है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है। एआई इमेज

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है। एआई इमेज

HighLights

  1. ऑपरेशन मिलाप के तहत पुलिस ने दो लापता नाबालिगों को खोजा।

  2. एक 15 वर्षीय किशोरी और ढाई साल का बच्चा बरामद हुआ।

  3. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संजय, बाहरी दिल्ली। बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत दो अलग-अलग मामलों में लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को सकुशल तलाश कर उनके परिवारों से मिला दिया। इनमें 15 वर्षीय किशोरी और महज ढाई साल का मासूम बच्चा शामिल है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है।

एएचटीयू की टीम ने लगातार प्रयास किए

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम लोकेश्वरन आर. के मार्गदर्शन और एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की निगरानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने थाना बवाना पुलिस के साथ समन्वय कर दोनों बच्चों की तलाश की।

पहले मामले में शाहबाद दौलतपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में थाना शाहबाद डेयरी में 20 नवंबर 2026 को एफआईआर दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएचटीयू की टीम ने लगातार प्रयास किए और किशोरी को तलाशने में सफलता हासिल की।

कुछ ही घंटों में बच्चे का पता लगा लिया

इसके बाद उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया। दूसरे मामले में थाना बवाना पुलिस को ढाई साल के बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों के त्वरित प्रयासों के चलते कुछ ही घंटों में बच्चे का पता लगा लिया गया। उसे सुरक्षित उसके परिवार से मिलवा दिया गया।

लापता बच्चों की तलाश तेजी से जारी

दोनों बच्चों को तलाशने के लिए एएचटीयू बाहरी उत्तर जिला की टीम से हेड कांस्टेबल अमित, महिला हेड कांस्टेबल सुमन और महिला हेड कांस्टेबल सीमा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं थाना बवाना से हेड कांस्टेबल अमित और हेड कांस्टेबल विकास भी टीम में शामिल रहे।

पुलिस उपायुक्त शोहित डी. सक्सेना (आईपीएस) ने बताया कि ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चों की तलाश और उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें- बिना आरोप बताए कैसे रद किया OCI कार्ड? अमृत विल्सन के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।