गाड़ियों में पैनिक बटन और VLTD लगवाना अब होगा आसान, एक नहीं अब मिलेंगे 18 कंपनियों के ऑप्शन
अब वाहन मालिकों को पैनिक बटन और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगवाने के लिए अधिक कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी।

पैनिक बटन पर अब नहीं चलेगी एक कंपनी की मनमानी। (फोटो: आर्काइव)
HighLights
पैनिक बटन, वीएलटीडी लगवाने की लागत अब कम होगी।
एक कंपनी के एकाधिकार की व्यवस्था अब समाप्त हुई।
वाहन मालिकों को 18 कंपनियों के विकल्प मिलेंगे।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वाहनों में पैनिक बटन और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगवाने के नाम पर वाहन स्वामियों से महंगी कीमत वसूलने का दबाव अब कम होने की उम्मीद है। अब तक एक कंपनी के एकाधिकार वाली व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
नई व्यवस्था में 18 कंपनियों के विकल्प मिलने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। वाहन स्वामी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी कंपनी से पैनिक बटन लगवा सकेंगे। इससे एक कंपनी पर निर्भरता खत्म होगी और कीमतों में मुकाबला शुरू होगा।
कितने रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे?
दरअसल, प्रदेश में पैनिक बटन और वीएलटीडी लगवाने के लिए वाहन स्वामियों से 18 से 20 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे, जबकि दिल्ली और हरियाणा में यही उपकरण काफी कम कीमत पर उपलब्ध थे। सीमित विकल्प होने से वाहन स्वामियों के पास दूसरी कंपनियों से उपकरण लगवाने की सुविधा नहीं थी।
अब 18 कंपनियों के विकल्प खुलने से वाहन स्वामी कीमत और सेवा के आधार पर कंपनी चुन सकेंगे। इससे महंगे दाम का दबाव घटने और वाहन स्वामियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: शादी से इनकार पर महिला का गला रेता, हालत नाजुक; भागते समय छत से कूदने पर आरोपी का हाथ टूटा
यह भी पढ़ें- 18 करोड़ खर्च, फिर भी जहरीली हवा से राहत नहीं; गाजियाबाद में चार से 10 हो गए AQI स्टेशन