Ghaziabad News: राजीव गार्डन कॉलोनी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
भाजपा कार्यकर्ता राजेश कश्यप उम्र 40 वर्ष पुत्र रामकुमार कश्यप राजीव गार्डन कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। राजेश का दिल्ली में पनीर दही बेचने का का ...और पढ़ें

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र की राजीव गार्डन कॉलोनी निवासी एक युवक शनिवार देर रात घायल अवस्था में सौ फुटा मार्ग में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वजनों ने घायल को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गम्भीर हालत देख निजी अस्पताल ने दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भाजपा कार्यकर्ता राजेश कश्यप उम्र 40 वर्ष पुत्र रामकुमार कश्यप राजीव गार्डन कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। राजेश का दिल्ली में पनीर दही बेचने का कारोबार है। कुछ लोगों का कहना है कि ब्याज पर पैसे देने का भी काम था। शनिवार रात वह घायल अवस्था में नीलम फैक्ट्री सौ फुटा मार्ग पर मिले।
सूचना पर पहुंचने स्वजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर हालत देख निजी अस्पताल ने जीटीबी रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट इनपुट- हरिशंकर शर्मा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।