Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विकसित भारत - विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।

    Hero Image
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे। वह नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विकसित भारत - विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत - आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के शताब्दी संकल्प 2047 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम ने शहर में साफ - सफाई, डिवाइडर की रंगाई - पुताई सहित आवश्यक कार्य शुरू कर दिए हैं। जिससे कि मुख्यमंत्री को किसी तरह की कमी नजर न आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जाने वाली आवश्यक तैयारियों के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट पर साफ सफाई, सुंदरीकरण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

    कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थल पर 12 स्टाल लगाए जाएंगे, जो कि कृषि एवं समृद्ध सेक्टर, पशुधन संरक्षण सेक्टर, औद्योगिक विकास सेक्टर, आइटी एवं इर्मजिंग टेक्नालाजी सेक्टर, पर्यटन सेक्टर, नगर एवं ग्राम्य विकास सेक्टर, पर्यटन सेक्टर, संतुलित विकास सेक्टर, समाज कल्याण सेक्टर, स्वास्थ्य सेक्टर, शिक्षा सेक्टर, सुरक्षा एवं सुशासन सेक्टर से जुड़े हुए होंगे।

    जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक सेक्टर के अलग - अलग क्रिएटिव बनाए जाने चाहिए। सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए कहा, जिससे कि सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपन्न कराया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जाकर वहां की व्यवस्था को देखा और कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।