Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad: यति यतेंद्रानंद सरस्वती ने भाजपा नेताओं पर फेसबुक पर की अशोभनीय टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

    By Ashutosh GuptaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 09:57 PM (IST)

    वेव सिटी थाना क्षेत्र में महंत यति यतेंद्रानंद सरस्वती ने फेसबुक पेज पर भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। पुलिस ने ...और पढ़ें

    Hero Image
    महंत यति यतेंद्रानंद सरस्वती ने फेसबुक पेज पर भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। वेव सिटी थाना क्षेत्र में महंत यति यतेंद्रानंद सरस्वती ने फेसबुक पेज पर भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। पुलिस ने इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए यतेंद्रानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामले में वेव सिटी के उपनिरीक्षक सुनील कुमार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है। इस पर महंत यति यतेंद्रानंद सरस्वती भारत सरकार के जनप्रतिनिधियों पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। फेसबुक पर उन्होंने इनके बारे में अपशब्द लिखते हुए पोस्ट डाली है।

    उपनिरीक्षक का कहना है कि यति यतेंद्रानंद के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं और डासना देवी मंदिर में इनका आना-जाना लगा रहता है। उनकी इस पोस्ट से समाज में शांति व कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि पाेस्ट का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।