Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: फरियाद लेकर महिला से लेखपाल ने कहा- पहले खुश करो, फिर काम होगा; गुस्साई पीड़िता ने सिखाए ऐसे सबक...

    By Vikas Verma Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 11:05 PM (IST)

    गाजियाबाद में वसीयत केस में आदेश की कॉपी देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गुरुवार दोपहर मोदीनगर तहसील में लेखपाल की धुनाई कर दी। उन्हें कई चाटे जड़े। गाली-गलौज करते हुए उनपर जातिसूचक टिप्पणी की। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई। आरोप है कि लेखपाल ने महिला से रिश्वत देकर खुश करने की बात कही थी।

    Hero Image
    गाजियाबाद में फरियाद लेकर आई एक महिला से अकाउंटेंट ने रिश्वत मांगी तो पीड़िता ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़े।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वसीयत केस में आदेश की कॉपी देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर मोदीनगर तहसील में लेखपाल की धुनाई कर दी। उन्हें कई चाटे जड़े। गाली-गलौज करते हुए उनपर जातिसूचक टिप्पणी की। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने लेखपाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। लेखपाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। दोनों की तरफ से मोदीनगर थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने लेखपाल की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    पति के साथ लेखपाल कार्यालय पहुंची महिला

    गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित इंदरगढ़ी के सुधीर कुमार राजस्व विभाग में लेखपाल हैं। इन दिनों वे मोदीनगर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) कार्यालय में तैनात हैं। तिबड़ा गांव की एक महिला का तहसीलदार की कोर्ट में वसीयत का केस चल रहा था, जिसपर 19 दिसंबर को आदेश जारी हुए। वे बुधवार को आदेश की कॉपी लेने के लिए तहसील पहुंची तो लेखपाल ने टालमटोल कर उन्हें बृहस्पतिवार को आने को कहा। उसी के अनुसार वे बृहस्पतिवार दोपहर अपने पति के साथ रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में पहुंची और सुधीर से आदेश की कॉपी मांगी।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad: दोस्त की ससुराल आए शख्स ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    लेखपाल ने महिला से कहा- पहले खुश करो

    आरोप है कि इस एवज में लेखपाल महिला से रिश्वत मांगने लगा। कहा पहले खुश करना होगा। उनके साथ छेड़खानी भी की गई। महिला ने तुरंत लेखपाल को ताबड़तोड़ चाटे जड़ दिये। उनसे गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की। पास खड़े अन्य कर्मचारियों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। लेखपाल से अभद्रता करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    महिला का आरोप पूरी तरह से गलत है। ना तो रिश्वत मांगी गई और ना ही छेड़खानी की गई। मैं कार्यालय में काम कर रहा था। इसी बीच महिला ने आकर मारपीट शुरू कर दी। - सुधीर कुमार, लेखपाल

    महिला ने सरकारी कर्मचारी के साथ तहसील में अभद्रता की है। सरकारी काम में बांधा भी डाली गई है। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। लेखपाल की भी भूमिका की जांच की जाएगी। - संतोष कुमार राय, एसडीएम मोदीनगर।

    लेखपाल की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यदि महिला की भूमिका सामने आती है तो उसकी गिरफ्तारी होगी। - ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad: एलिवेटेड रोड पर 'लावारिस' फिल्म के गाने पर चार युवकों के झूमने का वीडियो वायरल; अब पुलिस कर रही तलाश

    comedy show banner
    comedy show banner