Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad के इस अंडरपास का हाल दो देखिए... पानी में डूब रहे वाहन; हजारों लोगों को हो रही परेशानी

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 01:06 PM (IST)

    साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानी हुई। नोएडा जाने वाले लोगों को जलभराव में से अपने वाहन निकालने पड़े। भारी बारिश में अक्सर यहाँ जलभराव होता है और नाले का पानी भी भर जाता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पानी को बाद में निकाल दिया गया।

    Hero Image
    साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में भरा पानी। जागरण

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में रविवार सुबह हुई वर्षा से पानी भर गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    अंडरपास से होकर नोएडा जाने वाले शालीमार गार्डन, लाजपतनगर, श्याम पार्क, पसौंडा के लोगों जमा पानी में वाहन निकालते दिखे। अंडरपास में अक्सर वर्षा के दौरान जलभराव हो जाता है। भारी वर्षा होने पर अंडरपास से आवाजाही लगभग बंद रहती है और दुर्घटना का भी डर बना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडरपास के नजदीक होकर गुजर रहा नाला भी लोगों के लिए परेशानी का सामना बन जाता है। नाले का पानी उफन कर अंडरपास में भर जाता है।

    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश ने बताया कि वर्षा से कुछ देर के लिए पानी भरा, जो बाद में निकल गया।

    comedy show banner
    comedy show banner