Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Voter List: दो लाख 60 हजार से ज्यादा नए मतदाता डालेंगे वोट, जानिए लोकसभा चुनाव में कुल कितने वोटर

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 08:17 PM (IST)

    निर्वाचन आयोग के रिकार्ड के अनुसार गत लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या 2673147 थी। इन पांच साल के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या में 265698 वृद्धि हुई है। लोकसभा चुनाव को लेकर 27 नवंबर 2023 से नौ दिसंबर 2023 तक चले पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाता के रूप में 81531 के नाम दर्ज किए गए।

    Hero Image
    दो लाख 60 हजार से ज्यादा नए मतदाता डालेंगे वोट

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन जारी किया गया। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार, जिले की सभी पांच विधानसभा के अलावा हापुड़ की धौलाना आंशिक क्षेत्र में कुल 29,38,845 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इनमें 16,22,869 पुरुष और 13,15,782 महिला मतदाता दर्ज हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच साल में 2,65,698 मतदाता बढ़े

    गत लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 2,65,698 लाख अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर 27 अक्टूबर 2023 से नौ दिसंबर 2023 तक चले पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाता के रूप में 81,531 के नाम दर्ज किए गए। जिले में पिछले पांच साल में 2,65,698 मतदाता बढ़े हैं।

    निर्वाचन आयोग के रिकार्ड के अनुसार गत लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या 26,73,147 थी। इन पांच साल के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या में 2,65,698 वृद्धि हुई है। 23 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29,38,845 लाख हो गई है।

    साहिबाबाद में सबसे अधिक मतदाता

    गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के साहिबाबाद विधानसभा में सर्वाधिक मतदाता हैं। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 10,33,314 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। यहां थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 57 है। वहीं, सबसे कम मतदाता गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हैं। यहां 4,69,542 लाख मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 26 हैं।

    मतदाताओं की स्थिति

    विधानसभा सीट पुरुष महिला कुल मतदाता
    लोनी 2,86,611 2,30,950 5,17,604
    मुरादनगर 2,48,352 2,11,962

    4,60,341

    साहिबाबाद 5,81,728 4,51,529 10,33,314
    गाजियाबाद 2,58,166 2,11,350 4,69,542
    मोदीनगर 1,79,769 1,54,874 3,34,676
    धौलाना आंशिक 68,243 55,117 1,23,368
    कुल  16,22,869 13,15,782 29,38,845

    मतदाता सूची में आलेख्य प्रकाशन के समय जेंडर रेशियो 805 था, जो कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय बढ़कर 811 हो गया है। महिला मतदाताओं के नाम सूची में पंजीकृत कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। - विवेक श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी