विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी में बढ़ रही मरीजों की संख्या, गाजियाबाद में सांस के तीन मरीज और टीबी संक्रमित किशोरी की मौत

Published: Tue, 16 Jan 2024 04:19 PM (IST)

सांस के तीन मरीजों समेत टीबी संक्रमित एक किशोरी को इमरजेंसी में भर्ती कराने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर ...और पढ़ें

गाजियाबाद में सांस के तीन मरीज और टीबी संक्रमित किशोरी की मौत
गाजियाबाद में सांस के तीन मरीज और टीबी संक्रमित किशोरी की मौत

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सांस के तीन मरीजों समेत टीबी संक्रमित एक किशोरी को इमरजेंसी में भर्ती कराने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में रविवार देर रात को गिरधरपुर गांव के रहने वाले हरिकिशन(78) को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों ने ऑक्सीजन स्तर मापने के बाद उपचार शुरू किया लेकिन हालत गंभीर होती चली गई। एक घंटे बाद चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

दूसरा मरीज

इसके अलावा श्यामो देवी(67) को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती कराया गया। जागृति विहार की रहने वाली उक्त महिला को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।

तीसरा मरीज

इसके अलावा जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराए गए खोड़ा के रहने वाले आनंदपाल(45) को जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक पहले से सांस की बीमारी से पीड़ित था।

चौथा मरीज

सीएमएस ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद एक 17 वर्षीय किशोरी को इमरजेंसी में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। जांच के बाद किशीरी को मृत घोषित कर दिया गया। सीएमएस का कहना है कि किशोरी टीबी संक्रमित थी। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने पानी पिलाया तो वह बेहोश हो गई।

दोनों अस्पतालों की इमरजेंसी में सांस लेने में शिकायत होने पर देर रात को 65 लोगों को भर्ती कराया गया। साथ ही ओपीडी में भी 200 से अधिक लोग पहुंचे।

सीएमएस ने दी सलाह

सीएमएस की सलाह है कि सर्दी अधिक बढ़ने से सांस, हृदयरोगी और अस्थमा के मरीजों को परेशानी हो रही है। ऐसे में सर्दी से बचाव के लिए सुबह-शाम घर से बाहर न निकले। रूम हीटर का उपयोग करें। पानी खूब पीएं। सांस लेने में परेशानी होने में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।गरम कपड़े पहनें और गरम पानी का सेवन करें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- कोहरे का कहर: गाजियाबाद में हादसे में मरा युवक, कई घंटे तक शव के ऊपर से ही दौड़ते रहे वाहन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।