गाजियाबाद में ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे यूटर्न, जाम की समस्या होगी खत्म; डासना से सिकरोड़ तक बनेगी सड़क
गाजियाबाद के ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर पर जाम की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर और यू-टर्न बनाएगा। इससे अस्पताल जाने व ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर शहर का प्रमुख जाम प्वाइंट है। यहां दिन भर जाम लगता है। इस जाम की समस्या को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर और यू-टर्न बनाए जाएंगे। इससे यहां जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसकी कार्य योजना बनाकर शासन को भेज दी है।
शहर के बीच से जीटी रोड गुजर रहा है। हापुड़ मोड़ पर ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर बना है। यह फ्लाईओवर 400 मीटर से अधिक लंबा है। फ्लाईओवर के नीचे जिला एमएमजी अस्पताल है। फ्लाईओवर के नीचे वाहनों दबाव अधिक होता है। सड़क के दोनों घनी आबादी है। यहां यूटर्न नहीं बना है।
ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी डिवाइडर लगा दिए हैं। यहां पर अवैध पार्किंग होती है। ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी यहां जाम की समस्या बनी रहती है। दिन भर वाहन रेंगते हैं। अस्पताल पास होने के कारण आए दिन जाम में एंबुलेंस फंस जाती हैं। सांसद अतुल गर्ग ने फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर और यूटर्न बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा था। विभाग ने इसकी कार्ययोजना बनाकर भेज दी है।
भक्तों को नहीं होगी परेशानी
दूधेश्वरनाथ मंदिर को ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर के नीचे से होकर जाना पड़ता है। जाम की वजह से भक्तों को मंदिर पहुंचने में परेशानी होती है। महाशिव रात्रि पर सबसे अधिक भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यू-टर्न बनने के बाद भक्त आसानी से मंदिर पहुंच जाएंगे।
डासना से रसूलपुर सिकरोड़ तक बनेगी सड़क
विधान परिषद सदस्य नरेंद्र कश्यप ने डासना से रसूलपुर सिकरोड़ गांव तक सड़क बनाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेजा था। इस सड़क को बनाने के लिए विभाग ने कार्य योजना बना ली है। इस रोड के बनने से लाखाें लोगों को फायदा मिलेगा। लंबे समय से यह सड़क टूटी है। जलभराव की वजह से यह सड़क टूट जाती है। लोगों की मांग है कि सड़क बनाने के लिए साथ यहां जल निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए।
फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर और यूटर्न बनाने की कार्य योजना बनाकर भेज दी है। इससे यहां जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। कार्य योजना स्वीकृत होने पर काम शुरू किया जाएगा। - राम राजा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।