Ghaziabad Crime: मृत बच्चे को जन्म देने वाली किशोरी से फुफेरे भाई ने किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार
साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने 11 जुलाई को अस्पताल में छह माह के मृत बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दूर के फुफेरे भाई ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपित को दबोचा है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के अस्पताल में 11 जुलाई को किशोरी द्वारा मृत बच्चे को जन्म देने के मामले में दुष्कर्म के आरोपित की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। दूर के फुफेरे भाई ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपित तक पहुंची।
सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 11 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी ने छह माह के मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, स्वजन से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
पॉक्सो एक्ट में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पुलिस ने मामले में अपनी तरफ से अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लगातार किशोरी और उसके स्वजन की काउंसलिंग कराई। इसके बाद सर्विलांस की मदद ली।
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मार्च में गाजियाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इस दौरान वह यहां पर रुका था। तभी उसने दरिंदगी की थी। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद ने बताया कि आरोपित काे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवक पर दो बहनों को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी बागपत के एक गांव में की थी।
ससुराल में कहासुनी होने के बाद शादीशुदा बेटी काफी दिन से उनके साथ लोनी में रह रही थी। डेढ़ माह पूर्व वह युवक के साथ घर से चली गई थी। जाने के तीन दिन बाद वह लोनी घर पर आ गई। दो अगस्त को युवक फिर से बड़ी बेटी के साथ छोटी बेटी को भी ले गया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रानिका सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।