Ghaziabad News: प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर सख्ती, महापौर बोलीं- विनम्र रहें
नगर निगम की टीम ने शनिवार को कविनगर जोन में अभियान चलाकर 31 हजार रुपये और विजयनगर में अभियान चलाकर 20600 रुपये का जुर्माना प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालाें से वसूला। दोनों जगह से चार क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध जताया लेकिन निगम की टीम के साथ मौजूद प्रवर्तन दल और पुलिस की टीम ने लोगों को समझाकर शांत किया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ रहा है।
महापौर ने अब एक मैसेज जारी कर नगर निगम के अधिकारियों से अभियान के दौरान व्यापारियों के साथ विनम्र रहने का निर्देश दिया है, उन्होंने कहा कि अभियान जरूरी है लेकिन व्यापारियों के खिलाफ जबरन कार्यवाही की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चार क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
नगर निगम की टीम ने शनिवार को कविनगर जोन में अभियान चलाकर 31 हजार रुपये और विजयनगर में अभियान चलाकर 20,600 रुपये का जुर्माना प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालाें से वसूला। दोनों जगह से चार क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई।
इस दौरान व्यापारियों ने विरोध जताया लेकिन निगम की टीम के साथ मौजूद प्रवर्तन दल और पुलिस की टीम ने लोगों को समझाकर शांत किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने लोगों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।