Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौतेला पिता नाबालिग बेटियों से कर रहा था घिनौनी हरकत, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 01:11 PM (IST)

    गाजियाबाद से दो नाबालिग बेटियों के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी को उसकी पत्नी ने छोटी बेटी के साथ गंदी हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। इसके बाद छोटी बेटी ने पिता की काली करतूतों का खुलासा किया। उसने बताया कि सौतेले पिता दीदी के साथ भी गलत हरकत करते हैं। उसकी बातें सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

    Hero Image
    गाजियाबाद में दो नाबालिग बेटियों के साथ दरिंदगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में सौतेला पिता बीते कई महीने से नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार को आरोपित की पत्नी ने उसे छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए रंगेहाथ पकड़ा लिया।

    इसके बाद बड़ी बेटी ने भी अपने साथ किए गए दुष्कर्म की जानकारी दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपित को दबोचकर उससे पूछताछ कर रही है।

    पहली शादी से तलाक के बाद अलग रह रही है महिला

    मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र निवासी महिला का पहली शादी से तलाक होने के बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रह रही थी। इसी बीच कविनगर थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से महिला ने शादी कर ली। मंगलवार को महिला किसी काम से बाहर गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था आरोपी

    दोपहर बाद महिला वापस लौटी तो उसका पति 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पूछने पर बेटी ने बताया कि आरोपित छह महीने से दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए वह चुप रही।

    "दीदी से भी गंदी हरकत करते हैं पापा"

    छोटी बेटी ने ही महिला को बताया कि उसकी बड़ी बहन के साथ भी आरोपित गलत हरकत करता है। बड़ी बेटी से पूछा तो उसने सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी। महिला ने अपनी सास पर भी पति का साथ देने का आरोप लगाया है। 

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

    उधर, गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में मकान मालिक की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि तीन सितंबर को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का केस दर्ज कराया था।

    पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया था कि आलोक बहला-फुसलाकर ले गया था। किशोरी ने आलोक पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया था।

    बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह वर्ष 2022 में किशोरी के मकान में किराए पर रहा था। इस दौरान उसकी किशोरी से दोस्ती हो गई। उसके बुलाने पर किशोरी उसके पास आ गई और वह उसे लेकर चला गया।