Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad: छठी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपित प्रधानाचार्य गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 03:33 PM (IST)

    छठी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में स्कूल के प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने थाना मसूरी में शिकायत दी थी। आरोपित स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा से गलत हरकत करता था।

    Hero Image
    छठी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपित प्रधानाचार्य गिरफ्तार

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। छठी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में स्कूल के प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने थाना मसूरी में शिकायत दी थी। आरोपित स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोक लेता था और अकेले में उसके साथ गलत हरकत करता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कारण पीड़िता गुमसुम रहने लगी थी। शुक्रवार को स्वजन के पूछने पर पीड़िता ने इस बारे में बताया था। पहले स्वजन ने आरोपित को फोन कर पूछा और फिर थाना मसूरी में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपित के घर पहुंची तो वह फरार हो चुका था।

    एएसपी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपित शाहदत नाहल स्थित एक निजी स्कूल का प्रधानाचार्य है। उसे डासना के पास से शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह भागने की फिराक में था।