Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sahibabad Election Result 2022: यूपी की सबसे बड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकार्ड

    By Saurabh PandeyEdited By: Mangal Yadav
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 07:17 PM (IST)

    Sahibabad Vidhan Sabha Result 2022 भारतीय जनता पार्टी के साहिबाबाद प्रत्याशी और विधायक सुनील शर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को दो लाख दस हज़ार से अधिक मतों से हराया है।

    Hero Image
    साहिबाबाद से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने दर्ज की दो लाख दस हज़ार से अधिक मतों से जीत

    गाजियाबाद [सौरभ पांडे]। वोटरों की संख्या के लिहाज से प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट साहिबाबाद के वोटरों ने यहां के भाजपा प्रत्याशी और विधायक सुनील शर्मा को अपनी संख्या के अनुरूप ही प्यार दिया। सुनील शर्मा ने साहिबाबाद विधानसभा सीट पर एतिहासिक दो लाख 14 हजार 386 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को हराया। इस जीत के साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का एक रिकार्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकार्ड महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नाम था। इस बड़ी जीत के बाद मतदाता अब विधायक से अस्पताल और स्टेडियम जैसी सौगातों की उम्मीद लगा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोटरों की संख्या के सबसे बड़ी विधानसभा सीट साहिबाबाद में करीब दस लाख बीस हजार वोटर हैं। दस फरवरी को हुए मतदान में करीब चार लाख अस्सी हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। माना जा रहा था कि साहिबाबाद में भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी में कांटे की टक्कर होगी लेकिन सुनील शर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की। 42 राउंड की मतगणना में सुनील ने गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल को दो लाख हजार वोट से पराजित किया।

    अजित पवार का रिकार्ड तोड़ा

    आंकड़ों की मानें तो सुनील शर्मा ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार का रिकार्ड तोड़ दिया। 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर एक लाख 65 हजार 265 वोटों के अंतर से जीत हासिल करके रिकार्ड कायम किया था। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने भाजपा के गोपीचंद पडलकर को हराया था। हालांकि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने भी करीब एक लाख अस्सी हजार मतों से जीतकर अजित पवार के रिकार्ड को तोड़ा।

     

    अब उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती

    साहिबाबाद में अस्पताल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, सरकारी इंटर-डिग्री कालेज और गंगाजल की मांग मुख्य मुद्दे हैं। ऐसे में अब इतनी बड़ी जीत हासिल करने के बाद विधायक सुनील शर्मा से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अस्पताल के लिए संघर्ष कर रहे वसुंधरा विकास समिति के संरक्षक यूबी गर्ग ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि एक साल के अंदर साहिबाबाद को सरकारी अस्पताल मिल जाएगा।