विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakesh Tikait News: अपने कहे पर टिके रहे टिकैत, मंगलवार को किया 'मंगल' काम, यहां पढ़िये- पूरा मामला

By Jp YadavEdited By:
Published: Tue, 13 Apr 2021 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 02:02 PM (IST)

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश ...और पढ़ें

कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाते भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत।
कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाते भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत।

नई दिल्ली/गाजियाबाद [अवनीश मिश्र]। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को गाजियाबाद में कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान उनके एक-दो समर्थकों ने उनकी फोटो भी खींची। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।

बता दें कि पिछले महीने गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत ने  कहा था कि कोरोना की वैक्सीन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों और जेल के कैदियों को भी लगनी चाहिए। किसान नेता राकेश टिकैत ने मांग करते हुए यह भी कहा था कि आंदोलन स्थल पर किसानों का टीकाकरण किया जाए। साथ ही राकेश टिकैट ने खुद भी कोरोना टीका लगवाने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में मंगलवार को उन्होंने स्वेच्छा से गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। यहां पर बता दें कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की चारों सीमाओं (शाहजहांपुर, टीकरी, सिंघु और गाजीपुर) पर यूपी, पंजाब और हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन जारी है। 

पिछले महीने पत्रकारों से बातचीत में आंदोलन स्थल पर कोरोना के खतरे के सवाल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं तो उनकी गाइडलाइंस को फॉलो किया जाए।

किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद में करवाई गई FIR

उन्होंने यह भी कहा था कि आंदोलन स्थलों पर जो लोग बैठे हैं उनको भी वैक्सीन लगाई जाए। आंदोलन स्थलों पर हम शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। धरना स्थल पर आने जाने वाले किसानों को वैक्सीन लगाई जाए, मैं भी टीका लगवाऊंगा।

Farmer Protest: KGP-KMP एक्सप्रेस-वे जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर एक्शन, हजार से ज्यादा के खिलाफ FIR

ये भी पढ़ेंः Delhi Covid-19 Case: दिल्ली में इस बार छोटे बच्चे बड़ी संख्या में हो रहे संक्रमित, डॉक्टरों ने बताई वजह

Aqua Line Metro Service News: क्या नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो में होगा बदलाव?