Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में चोरी के आरोप में दो युवकों को लोगों ने पकड़ा, चौकी पर हंगामा; 10 दिन में तीसरी घटना

    By Hasin ShahjamaEdited By: Prateek Kumar
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 12:52 AM (IST)

    गाजियाबाद में दो युवक औजार से दरवाजा काटने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े जाने पर दोनों ने औजार से लोगों पर हमला कर दिया। सोसायटी के लोगों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

    Hero Image
    लोगों ने पुलिस चौकी को घेरकर की सुरक्षा की मांग।

    साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े इंदिरापुरम कोतवाली की अभय खंड पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर चाेरी करने की कोशिश की। वारदात के समय देख लेने पर एक महिला को जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दो चोर भाग गए। लोगों ने पुलिस पर लारवाही बरतने का आरोप लगाकर पुलिस चौकी के सामने सड़क जामकर जमकर नारेबाजी की। करीब छह घंटे तक चौकी पर लोगों का हंगामा चला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्याय खंड-एक में निजी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास पांडेय परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे चार चोर उनके फ्लैट का इंटरलाक तोड़ने की कोशिश करने लगे। उनकी पत्नी ने चोरों को देखकर शोर मचाया। चोरों ने उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। उन्होंने शोर मचाया तो स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने चोरों को दौड़ाया। करीब सौ मीटर की दूरी पर दो चोरों को दबोच लिया। उन्हें लेकर अभय खंड पुलिस चौकी पहुंचे। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

    पुलिस के खिलाफ फूटा आक्रोश 

    विकास पांडेय ने बताया कि करीब 15 दिन पहले कालोनी में सुरेंद्र के यहां पांच लाख की चोरी हुई थी। अन्य फ्लैटों में चोरी करने की कोशिश करने वाले एक चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को लेकर बैठक करके मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। बावजूद इसके चोरियाें पर अंकुश नहीं लगने से लोगों का गुस्सा फूट गया। लोग दोपहर साढ़े तीन से रात आठ बजे तक पुलिस चौकी पर डटे रहे। रात में करीब आठ बजे पुलिस से कोई खास आश्वासन न मिलने पर लोगों ने चौकी के सामने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे और चोरियों पर अंकुश लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करया। रात करीब साढ़े नौ बजे लोग वापस आए। इस दौरान राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।

    दो और फ्लेटों में हुई चोरी 

    विकास पांडेय ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे लोग वापस अाए। पता चला कि कालोनी के लक्ष्मण और संतोष के फ्लैट का भी ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि घटना स्थल अभय खंड पुलिस चौकी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर ही होगा। बावजूद इसके यहां लगातार चोरियां हो रही हैं। इससे साफ है कि चोरों को पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है।

    अंदर थी महिला बाहर से काट रहे थे दरवाजा : विकास ने बताया कि पत्नी ने अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा रखी थी। इस दौरान पत्नी को दरवाजा व खिड़की काटने की आवाज आई। उन्होंने देखा तो दो युवक दरवाजा काट रहे थे। उन्होंने दरवाजा खोलकर शोर मचाया तो वह भागने लगे। लोगों ने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। दोनों युवकों ने लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

    चौकी पर किया हंगामा

    सोसायटी से 300 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। सोसायटी के विकास ने बताया कि पिछले 10 दिन में यहां पर चोरी की यह तीसरी घटना है। एक सप्ताह पहले भी लोगों ने दो चोरों को फ्लैट के अंदर से चोरी करते हुए पकड़ा था। 10 दिन पहले एक फ्लैट में तीन लाख रुपये की चोरी हो गई। इससे लोगों में आक्रोश है। 100 से अधिक लोगों ने चौकी पहुंचकर पुलिस पर चोरों से मिलीभगत करने का आरोप लगाया। लोगों की मांग है कि सोसायटी की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। चौकी प्रभारी ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का शांत कराने की कोशिश की। देर शाम तक लोग चौकी पर जमे रहे।

    युवकों से हो रही पूछताछ

    दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। इनका पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। चोर होने की पुष्टि होने पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेजा जाएगा।

    स्वतंत्र सिंह, क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम