हिंडन एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए आज और जम्मू के लिए कल से उड़ान शुरू, NCR के लोगों को होंगी सहूलियतें
हिंडन एयरपोर्ट से चेन्नई और जम्मू के लिए नई उड़ान सेवाएं शुरू हो रही हैं। चेन्नई के लिए उड़ान शनिवार सुबह 525 बजे भरेगी और हिंडन एयरपोर्ट पर सुबह 830 ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से शनिवार से चेन्नई और रविवार को जम्मू के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रहा है। 30 मार्च से भुवनेश्वर के लिए उड़ान शुरू होगी।एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को यहां से फ्लाइट पकड़ने में सहुलियत होगी। वैष्णो देवी जाने वालों को इसका फायदा मिलेगा।
हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि पूर्व में जम्मू की फ्लाइट 22 मार्च से शुरू होनी थी। शनिवार को फ्लाइट नहीं है। इससे यह उड़ान अब रविवार से शुरू होगी। वहीं शनिवार सुबह 5:25 बजे चेन्नई से एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरेगी। जो हिंडन एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे आएगी्र। यही फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट से 9:30 बजे उड़ान भरेगी। जो चेन्नई एयरपोर्ट पर दोपहर 12:30 पर लैंड करेगी। हिंडन से चेन्नई तक का किराया 05 से 12 हजार तक के बीच है।
नवरात्रों में वैष्णो देवी जानेवालों के लिए फायदेमंद
उधर एअर इंडिया एक्स्प्रेस की ओर से जारी सारणी के मुताबिक, हिंडन से जम्मू के लिए फ्लाइट सुबह 9:45 उड़ान भरेगी जो जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी। जम्मू से फ्लाइट दोपहर एक बजे उड़ान भरेगी जो हिंडन 2:30 बजे पहुंचेगी। शनिवार को छोड़कर रोजाना उड़ान होगी। यह फ्लाइट सातों दिन मिलेगी। जम्मू के लिए नवरात्रों में लोगों को यहां से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने के लिए श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।
इन शहरों के लिए हैं पहले से उड़ान
हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से अभी तक गोवा, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, आदमपुर, किशनगढ़, नांदेड़, लुधियाना, बठिंडा के लिए छोटी उड़ान हो रही हैं। अन्य शहरों के लिए भी गाजियाबाद की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रक्रिया जारी थी।
इन शहरों के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान
एयरलाइन ने कोलकाता, बेंगलुरु , गोवा और जम्मू सहित कई गंतव्यों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर चुकी है। इन सेवाओं की शुरुआत से आइजीआई पर भीड़ कम होने और गाजियाबाद, नोएडा, पूर्वी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।