Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नमो भारत के एक साल पूरे, 40 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर; पहले चरण में 17 KM चली थी ट्रेन

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 03:33 PM (IST)

    Namo Bharat Train ने अपने परिचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस एक साल के दौरान 40 लाख से अधिक यात्रियों ने इस ट्रेन में सफर किया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और यात्रियों से फीडबैक लिया। कांवड़ यात्रा के दौरान इस ट्रेन में सबसे अधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की गई।

    Hero Image
    नमो भारत ट्रेन के परिचालन का एक वर्ष पूरा हो गया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) के परिचालन का सोमवार को एक वर्ष पूरा हो गया। एक वर्ष में नमो भारत ट्रेन में 40 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है।

    धूमधाम से मनाई वर्षगांठ

    नमो भारत ट्रेन परिचालन का एक वर्ष होने के उपलक्ष्य में एनसीआरटीसी ने स्कूली बच्चों को यात्रा कराई। ट्रेन में बच्चों ने खूब मस्ती की। स्टॉफ ने ढोल की थाप, चॉकलेट और स्मृति चिह्न देकर यात्रियों का स्वागत किया। सभी स्टेशनों को सजाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक वर्ष में इस तरह तय हुआ 42 किलोमीटर का सफर 

    • 20 अक्टूबर 2023 को नमो भारत ट्रेन का पहले चरण में हुआ था उद्घाटन
    • पहले चरण साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर ट्रेन चली।
    • छह मार्च 2024 को दुहाई से मोदीनगर नार्थ के बीच दूसरा चरण शुरू हुआ।
    • दूसरे चरण में दुहाई से मोदीनगर नार्थ तक 17 किलोमीटर का दायरा था।
    • 18 अगस्त 2024 को मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन संचालित किया गया।
    • वर्तमान में नमो भारत ट्रेन 42 किलोमीटर की यात्रा तय कर रही है।
    • साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक नौ स्टेशनों के बीच ट्रेन चल रही है।
    • साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड को जोड़ने के लिए ट्रायल चल रहा है।
    • इसके बाद कुल 54 किलोमीटर के दायरे में यह ट्रेन चलेगी।
    • जून 2025 तक 82 किलोमीटर के इस कॉरिडोर काम पूरा हो जाएगा।
    • यात्री एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ की यात्रा कर सकेंगे।

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया सफर

    नमो भारत ट्रेन के परिचालन को एक साल होने पर आवासन और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मामले के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नमो भारत ट्रेन में साहिबाबाद स्टेशन से गुलधर तक यात्रा की।

    उन्होंने ट्रेन की सुविधाओं के बारे में जाना। महिला ट्रेन ऑपरेटरों से बातचीत की। यात्रियों से फीडबैक लिया।

    मनोहर लाल पहले आनंद विहार स्टेशन पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आनंद विहार स्टेशन के डिजाइन के बारे में जानकारी की।

    इसके बाद वह सड़क के रास्ते साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन पहुंचे। यहां वह नमो भारत ट्रेन में सवार हो गए। वह ट्रेन में बैठकर गुलधर स्टेशन तक गए। वहां से उसी ट्रेन से वापस साहिबाबाद स्टेशन आए। स्टाफ ने उन्हें लाइव माडल के साथ-साथ आगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के बारे में भी बताया।

    कांवड़ यात्रा के दौरान अधिक थी यात्रियों की संख्या

    कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन में सबसे अधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की गई। केंद्रीय मंत्री ने महिला ट्रेन ऑपरेटरों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में यात्रियों से भी बातचीत की और फीडबैक लिया। ट्रेन में सुविधाएं और इसकी गति आदि के बारे में जाना। इस दौरान नमो भारत स्टेशनों के बाहर से लेकर अंदर तक कड़ी सुरक्षा रही।

    खट्टर ने तमिल भाषा में की बात 

    नमो भारत ट्रेन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नमो भारत स्टेशन पर एआइ ट्रांसलेटर मशीन का परीक्षण किया। किसी भाषा में इस मशीन के सामने बोलकर टिकट या पूछताछ कर सकते हैं।

    इसके बाद भाषा हिंदी व अंग्रेजी में बदल जाती है। ऐसे में मनोहर लाल ने तमिल भाषा बोलकर उसका परीक्षण किया। हालांकि वह ठीक से काम नहीं कर पाया। ऐसे में मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह ठीक से काम नहीं करा है। भाषा को ठीक से ट्रांसलेट नहीं कर रहा है।